मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हेल्थ

आपके घर में भी है कूलर तो बरते यह सावधानियां

Avnish

जब बारिश का मौसम आता है तब कूलर को लेकर लोग सावधानियां बरतने के लिए कहते है चलिए जानते है क्या करना चाहिए क्या नहीं?

cooler
शेयर करें

नई दिल्ली ।   तपती हुई गर्मी में जैसे ही बरसात होता है तो लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल जाती है क्योंकि मई के महीने से काफी ज्यादा आग बरसने लगती है ऐसे में लोगों को बारिश का इंतेजार रहता है कि एक बार बारिश हो जाए तो गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिल जाए । इस गर्मी के मौसम में कई लोग ऐसे है जो कि अपने घर में गर्मी से बचने के लिए कूलर लगाते है कुछ लोग प्लास्टिक के कूलर लगाते है तो कुछ लोग लोहे लेकिन समस्या सिर्फ एक ही है कि यह कूलर गर्मी के मौसम में तो काफी ज्यादा राहत देता है लेकिन बरसात आते-आते कूलर में मच्छर पनपने लगते है जो कि कई तरीके की बीमारियां पैदा कर देते है प्रशासन की तरप से लोग आते भी है आपके कूलर को जांचने परखने लेकन फिर भी लोग ध्यान नहीं देते है तो चलिए जानते है कि क्या करना चाहिए जिससे कूलर में डेंगू के मच्छर पैदा ना हो।

कब बदले कूलरा का पानी

सबसे पहले तो यह जानना जरूरी है कि कितने दिनों बाद कूलर का पानी चेंज करना चाहिए कोशिश करें की एक सप्ताह में आप कम से कम एक बार तो कूलर का पानी जरूर बदल दें वर्ना कूलर के पानी में डेंगू और चिकनगुनिया के मच्छर पनपने शुरू हो जाते है जो कि ना सिर्फ आपके परिवार के लिए काफी ज्यादा खतरनाक है बल्कि आपके पड़ोसियों को भी काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। अगर हफ्ते में एक बार पानी बदल लेते है तो मच्छरों का लार्वा पानी में नहीं पनपेगा।

कूलर के टैंक को करें साफ

एक अहम बात यह भी हो जाती है कि सिर्फ कूलर का पानी साफ ही नहीं करने से आप मच्छरों के वार से बच पाएंगे इसके इत्तर आप कूलर का टैंक भी जरूर साफ करें इसको साफ करते समय आप मिट्टी का तेल या फिर किरोसीन का भी प्रयोग कर सकते है। अगर यह दोनों चीजें आपके पास नहीं है तो आप विनेगर या फिर नींबू के रस से भी कूलर के टैंक को साफ कर सकते है।

शेयर करें