1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पाना चाहते हैं भोलेनाथ का आशीर्वाद तो इन 4 बातों का रखें विशेष ध्यान

पाना चाहते हैं भोलेनाथ का आशीर्वाद तो इन 4 बातों का रखें विशेष ध्यान

सनातन धर्म में भगवान शिव के असंख्य भक्त हैं। प्रत्येक भक्त अपने भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन उनकी पूजा-आराधना करते हैं। सोमवार के दिन व्रत रखकर भक्त मनचाहा वर पा सकते हैं।

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली।  सनातन धर्म में भगवान शिव के असंख्य भक्त हैं। प्रत्येक भक्त अपने भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन उनकी पूजा-आराधना करते हैं। सोमवार के दिन व्रत रखकर भक्त मनचाहा वर पा सकते हैं। साथ ही अपने वैवाहिक जीवन में भी सुख-शांति ला सकते हैं।

पढ़ें :- दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने आग लगाकर की आत्महत्या, 3 पन्नों का सुसाइड नोट

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि सोमवार के दिन आप भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहते हैं  तो उन्हें अक्षत, बिल्वपत्र, चंदन, धतूरा या आंकड़े का फूल, दूध और गंगा जल अर्पित करें। इन वस्तुओं को भोलेनाथ को चढ़ाने से वह जल्दी प्रसन्न होते हैं और अपना शुभ आशीष भक्तों को देते हैं।

महादेव की कृपा पाने के लिए सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ को घी शक्कर और गेहूं के आटे से बना प्रसाद का भोग लगाना सर्वोत्तम माना गया है। इसके पश्चात महादेव के समक्ष धूप दीप से आरती करें और प्रसाद का वितरण करें। ऐसा करने से आपके ऊपर महाकाल की कृपा बरसेगी और आपके सारे संकट दूर हो सकते हैं।

शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध जल मिलाकर करें अर्पित

यदि कोई व्यक्ति सच्चे मन से सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा करता है तो उसके सारे दुख दूर हो जाते हैं और उसकी मनचाही मुराद पूरी होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवार के दिन भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध जल मिलाकर अर्पित करें और महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करें।

पढ़ें :- 2027 से व्हाट्सएप और अन्य मैसेजिंग ऐप्स पर लागू हो सकते हैं नए नियम, सिम हटाते ही बंद हो सकता है अकाउंट एक्सेस

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com