नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली डिजाइन थिंकिंग और इनोवेशन में छठे ऑनलाइन सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। 20 हफ्ते का कार्यक्रम जो ऑनलाइन पढ़ाया जाएगा। 28 दिसंबर, 2023 को शुरू होने वाला है।
कार्यक्रम के ब्रोशर के अनुसार, आईआईटीडी डिजाइन थिंकिंग एंड इनोवेशन (डीटीआई) कार्यक्रम प्रतिभागियों को डिजाइन के प्रिंसिपल और प्रैक्टिस से सशक्त रूप से परिचित कराएगा।कार्यक्रम को आईआईटी दिल्ली की लीडिंग फैकल्टी और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स द्वारा पढ़ाया जाएगा।
आपको इंडस्ट्री पार्टनर्स के साथ वास्तविक दुनिया के प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर भी मिलेगा। संस्थान का दावा है कि “यदि आप अपने डिजाइन सोच कौशल को विकसित करना चाहते हैं और अधिक रचनात्मक और इनोवेटिव प्रोफेशनल बनना चाहते हैं, तो आईआईटीडी डिजाइन थिंकिंग और इनोवेशन कार्यक्रम आपके लिए एकदम सही कार्यक्रम है।