मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मेरठ में पतियों को धमकाने का सिलसिला जारी, पत्नी ने पति को मार कर पैक करने की दी धमकी

up bureau

मेरठ यूपी के मेरठ जिले में एक और विवादास्पद मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने पति को मार कर बेड में पैक करने की धमकी दी। यह मामला थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र का है

मेरठ में पतियों को धमकाने का सिलसिला जारी, पत्नी ने पति को मार कर पैक करने की दी धमकी
मेरठ में पतियों को धमकाने का सिलसिला जारी, पत्नी ने पति को मार कर पैक करने की दी धमकी
शेयर करें

मेरठ। मेरठ यूपी के मेरठ जिले में एक और विवादास्पद मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने पति को मार कर बेड में पैक करने की धमकी दी। यह मामला थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र का है, जहां पति ने आरोप लगाया कि पत्नी ने अपने भाइयों और जीजाओं के साथ मिलकर न केवल उसे धमकी दी, बल्कि घरवालों के साथ मारपीट भी की। इसके अलावा, पत्नी ने घर से 4 लाख रुपये और 6 तोला सोना चुराने का भी आरोप लगाया है।

पतिदेव का कहना है कि ड्रम कांड के बाद अब पत्नी की धमकियां और बढ़ गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पत्नी ने अपने भाइयों और जीजाओं के साथ मिलकर उनके खिलाफ झूठा मुकदमा भी दर्ज कराया, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान हुआ है। इस मामले में पीड़ित पति ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है और आरोप लगाया कि थाना ब्रह्मपुरी पुलिस बिना जांच के ही पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रही है, और पुलिस दबाव में काम कर रही है।

इस मामले ने एक बार फिर घरेलू हिंसा और महिलाओं द्वारा पतियों को धमकाने की गंभीर समस्या को उजागर किया है। अब यह देखना है कि पुलिस इस मामले में त्वरित कार्रवाई करती है और पीड़ित को न्याय दिलवाती है। इस घटना ने समाज में महिला अधिकारों की परिभाषा और पुरुषों पर होने वाली हिंसा को लेकर एक नए सवाल खड़े किए हैं।

शेयर करें