मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

Waqf Amendment Bill पास होने के बाद पहले जुमे पर यूपी में बढ़ी सुरक्षा, ड्रोन कैमरे से रखी जा रही नजर

up bureau

संसद के दोनों सदनों में वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पास होने के बाद आज वाराणसी में जुम्मे के नमाज के अवसर पर पुलिस फोर्स द्वारा सुरक्षा मार्च एवं ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। इस दौरान ज्ञानवापी मस्जिद के बाहर एडीसीपी टी सरवणन के नेतृत्व में फ्लैग मार्च एवं फूट मार्च निकाला गया।

Waqf Amendment Bill पास होने के बाद पहले जुमे पर यूपी में बढ़ी सुरक्षा, ड्रोन कैमरे से रखी जा रही नजर
Waqf Amendment Bill पास होने के बाद पहले जुमे पर यूपी में बढ़ी सुरक्षा, ड्रोन कैमरे से रखी जा रही नजर
शेयर करें

वाराणसी। संसद के दोनों सदनों में वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पास होने के बाद आज वाराणसी में जुम्मे के नमाज के अवसर पर पुलिस फोर्स द्वारा सुरक्षा मार्च एवं ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। इस दौरान ज्ञानवापी मस्जिद के बाहर एडीसीपी टी सरवणन के नेतृत्व में फ्लैग मार्च एवं फूट मार्च निकाला गया। एडीसीपी सरवरण टी बताया कि संसद के दोनों सदन में वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पास होने के बाद वाराणसी के काशी जोन के समस्त थाना में सुरक्षा दृष्टि के अंतर्गत सभी जगह रूट मार्च निकाला जा रहा है। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को एक्टिवेट रखा गया है, सोशल मीडिया के माध्यम से कोई अफवाह ना फैले। इसके अतिरिक्त वाराणसी कमिश्नरेट के कुल 7 ड्रोन भी इस्तेमाल किए जा रहे है। इसका उद्देश्य है कि अनावश्यक रूप से कोई अतिरिक्त लोग इकठ्ठा ना हो सकें।

शेयर करें