1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल में भाकियू नेता ने एआरटीओ आफिस में जमकर किया ह़ंगामा और नारेबाजी, ईंट लदा ट्रैक्टर छुड़ाने का बना रहा था दबाव  

संभल में भाकियू नेता ने एआरटीओ आफिस में जमकर किया ह़ंगामा और नारेबाजी, ईंट लदा ट्रैक्टर छुड़ाने का बना रहा था दबाव  

यूपी के संभल जिले में भाकियू नेता ने एआरटीओ आफिस में ह़ंगामा किया। इस दौरान पीटीओ एवं नेता के बीच जमकर नोकझोंक हुई। मामला संभल स्थित एआरटीओ आफिस का है। दरअसल पैसेंजर टैक्स आफिसर ने संभल से नोएडा ले जाए जा रहे आठ हजार ईंटों से भरी ट्रैक्टरट्राली को शुक्रवार को सीज किया था।

By Rakesh 

Updated Date

संभल। यूपी के संभल जिले में भाकियू नेता ने एआरटीओ आफिस में ह़ंगामा किया। इस दौरान पीटीओ एवं नेता के बीच जमकर नोकझोंक हुई। मामला संभल स्थित एआरटीओ आफिस का है। दरअसल पैसेंजर टैक्स आफिसर ने संभल से नोएडा ले जाए जा रहे आठ हजार ईंटों से भरी ट्रैक्टरट्राली को शुक्रवार को सीज किया था।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: जानें हेल्थ टिप्स और उपाय

नोएडा का व्यक्ति उक्त ईंटें लेकर नोएडा जा रहा था। ट्रैक्टर का नंबर भी नोएडा का था। अवैध ट्रांसपोर्ट के आरोप में हुई इस कार्यवाही के खिलाफ भाकियू टिकैत के प्रदेश सचिव रईस ठाकुर साथी किसान नेताओं को लेकर एआरटीओ दफ्तर पहुंच गया। ईंट ले जाने वाले को किसान बता कर पीटीओ से घर में डकैती डालने का आरोप लगाया।

यही नहीं दफ्तर के आगे बैठ कर जवाब लेने की चेतावनी दी। भाकियू नेता नोएडा के शख्स को किसान बता रहा था तथा ट्रैक्टर छुड़ाने को कोर्ट न जाने की जिद कर रहा था। इस संबंध में किसान नेता का अपना पक्ष है। वहीं एआरटीओ ने अनर्गल दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com