1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. Sarkari Naukri: इनकम टैक्स विभाग में नौकरी का शानदार मौका , 16 सितंबर से पहले करे आवेदन

Sarkari Naukri: इनकम टैक्स विभाग में नौकरी का शानदार मौका , 16 सितंबर से पहले करे आवेदन

इनकम टैक्स इंस्पेक्टर और टैक्स असिस्टेंट पदों के लिए इनकम टैक्स विभाग में निकली हैं भर्ती , 16 सितंबर 2022 तक या उससे पहले ऑफलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, आगे देखे

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Income Tax Recruitment 2022: अगर आप की भी उम्र है 18 साल और आप उत्तर पूर्वी क्षेत्र (एनईआर) में सेवा करने के इच्छुक हैं तो आपके लिए ये शुनहरा मौका है , इनकम टैक्स विभाग में दो पदो पर भर्ती निकली हैं , जो लोग आवेदन करना चाहते है 16 सितंबर 2022 तक या उससे पहले ऑफलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी

इनकम टैक्स ने 3 सितंबर 2022 को रोजगार समाचार पत्र में नोटिस जारी किया था. नोटिस इनकम टैक्स इंस्पेक्टर और टैक्स असिस्टेंट पदों के लिए है

16 सितंबर 2022 तक या उससे पहले ऑफलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि यह नौकरी अधिसूचना केवल मेधावी खिलाड़ियों के लिए मान्य है.

इन दोनों पदो पर (इनकम टैक्स इंस्पेक्टर , टैक्स असिस्टेंट) आवेदन के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष की डिग्री होनी चाहिए , वही आयु कम से कम 18 साल और अधिकतम आयु सीमा 30 साल रखी गई है , इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त होने वालों को 9300 रुपये से लेकर 34800 रुपये महीना तक सैलरी मिलेगी. वहीं टैक्स असिस्टेंट के पद वालों के लिए 5200 रुपये से लेकर 20200 रुपये महीना की सैलरी रहेगी

आप पीडीएफ लिंक में पात्रता, योग्यता, अनुभव, चयन मानदंड और अन्य विवरण देख सकते हैं.कैंडिडेट्स को अपना भरा हुआ फॉर्म इस पते पर भेजना होगा
Additional/Joint Commissioner of Income Tax (Hqrs. & TPS), o/o the Pr. ‘Chief Commissioner of Income Tax, NER, 1st floor, Aayakar Bhawan, Christian Basti, G. S. Road, Guwahati, Assam – 781005

पढ़ें :- Indonesia : यात्रियों को लेकर जा रही नाव में लगी भीषण आग...5 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com