1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND W vs AUS W: सुपर ओवर में भारत ने हासिल की रोमांचक जीत, रच दिया इतिहास

IND W vs AUS W: सुपर ओवर में भारत ने हासिल की रोमांचक जीत, रच दिया इतिहास

दूसरे टी 20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाए.जवाब में भारतीय टीम ने भी 20 ओवर में 187 रन बना डाले.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी 20 मुकाबले में रोमांच का वो नजारा देखा गया, जो महिला क्रिकेट में शायद ही पहले कभी देखने को मिला .दूसरे टी 20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम ने भी 20 ओवर में 187 रन बना डाले.

पढ़ें :- न्यूजीलैंड के खिलाफ अभिषेक ने 20 बाउंड्री के साथ बनाए 113 रन, रिकॉर्ड्स की झड़ी

सुपर ओवर में भारत ने बनाए 20 रन
दोनों टीमों के बीच बराबरी पर रहे मुकाबले में सुपर ओवर डाला गया, जिसमें टीम इंडिया की ओर से स्मृति मंधाना ने 3 बॉल में 13 रन कूट डाले. उन्होंने एक चौका और एक छक्का जड़ा. वहीं रिचा घोष ने दो गेंदों में 6 रन बनाए. उन्होंने एक छक्का लगाया. जबकि हरमनप्रीत कौर ने एक रन बनाया. भारत ने सुपर ओवर में 20 रन बनाए.

टीम इंडिया ने सुपर ओवर में रचा इतिहास
जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 16 रन ही बना सकी. इस तरह भारत ने रोमांचक मुकाबले में 4 रन से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही भारत की महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया. भारत ने महिला क्रिकेट में न केवल अपना पहला सुपर ओवर खेला, बल्कि सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड भी बनाया. महिला क्रिकेट के सुपर ओवर में भारत ने 20 रन का सर्वोच्च स्कोर दर्ज किया.वहीं ऑस्ट्रेलिया के नाम भी एक रिकॉर्ड दर्ज हुआ. वह 2022 में अपना पहला टी 20 मैच हारा है.

स्मृति मंधाना ने 49 गेंदों में ठोके 79 रन

पूरे मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेथ मूनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 54 गेंदों में 82 रन बनाए. वहीं ताहिला मैक्ग्रा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा दिखाया और 51 गेंदों में 70 रन जड़ दिए. एलिसा हीली ने 15 गेंदों में 25 रन बनाए. वहीं भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने 49 गेंदों में 9 चौके-4 छक्के ठोक 79 रन कूट डाले. शेफाली वर्मा ने 34, हरमनप्रीत कौर ने 21 और रिचा घोष ने 13 गेंदों में 26 रन बनाए. देविका वैद्य ने 5 गेंदों में 11 रन बनाकर स्कोर बराबर कर दिया. इसके बाद सुपर ओवर डाला गया, जिसमें रेनुका सिंह ने एक विकेट चटाककर 16 रन दिए. इस तरह भारत ने इस रोमांचक मुकाबले में 4 रन से जीत दर्ज कर 5 मैचों की सीरीज को एक-एक से बराबर कर लिया.

पढ़ें :- ICC Ranking : वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में स्मृति ने गंवाया 'नंबर 1' का ताज, हरमनप्रीत और दीप्ति को फायदा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com