मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

ऑस्‍ट्रेलिया की संसद ने भारत के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को दी मंजूरी,बिना शुल्क प्रॉडक्ट बेचने वाला पहला देश बना भारत

इंडिया वॉइस

India-Australia Free Trade Agreement: आस्‍ट्रेलिया के संसद ने भारत के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंटको को मंजूरी दे दी है,चीन पर ऑस्‍ट्रेलिया अपना व्‍यापार निर्भरता घटाना चाहता है. इसलिए उसने यह समझौता भारत के साथ किया है, इसकी जानकारी ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने ट्वीट कर दी, इस समझौते पर इस साल अप्रैल में हस्‍ताक्षर किए गए थे.

शेयर करें

New Delhi:आस्‍ट्रेलिया के संसद ने भारत के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंटको को मंजूरी दे दी है,चीन पर ऑस्‍ट्रेलिया अपना व्‍यापार निर्भरता घटाना चाहता है. इसलिए उसने यह समझौता भारत के साथ किया है, इसकी जानकारी ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने ट्वीट कर दी, इस समझौते पर इस साल अप्रैल में हस्‍ताक्षर किए गए थे,इस बील के पास होने पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की है.

इसकी मंजूरी मिलने से ऑस्ट्रेलिया अब भारतीय निर्यातकों को बिना किसी कोटा प्रतिबंध के अपने उत्पाद बेचने की इजाजत देगा. भारत पहला ऐसा देश है, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने ऐसी सुविधा दी है. आपको यह भी जानना चाहिए कि मॉरिशस और सऊदी अरब के बाद ऑस्ट्रेलिया ऐसा तीसरा देश है, जिसके साथ भारत ने दोहरे कराधान परिहार समझौते के तहत फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया है.

इसे ऑस्ट्रेलियाई संसद में मंजूरी मिलने के बाद कल मंगलवार को सीनेट में रखा गया. संभावना है जि पूरी प्रक्रिया के बाद जनवरी 2023 से यह लागू हो जाएगा. इसका सबसे बड़ा फायदा भारत की 100 से अधिक आईटी कम्पनियों को होगा और वे हर वर्ष 20 करोड़ डॉलर बचा पाएंगी. इसके अलावा अंगूर उत्पादक किसानों और व्यापारिकों को भी लाभ होगा.भारत-आस्‍ट्रेलिया के बीच यह समझौता अप्रैल, 2022 में हुआ था. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आस्‍ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्‍बनीज ने जी20 की इंडोनेशिया में हुई बैठक में भी इस समझौते के बारे में अनौपचारिक बातचीत की थी. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में संधियों से जुड़ी संसदीय समिति ने सरकार से भारत के साथ व्यापार समझौते को मंजूरी देने की सिफारिश की थी.

शेयर करें