1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Investors Summit 2023: गुजरात की कंपनियां UP में करेंगी 38000 करोड़ का निवेश, 22 निवेशकों के साथ हुआ एमओयू

UP Investors Summit 2023: गुजरात की कंपनियां UP में करेंगी 38000 करोड़ का निवेश, 22 निवेशकों के साथ हुआ एमओयू

अहमदाबाद में हुए रोड शो में 40,790 करोड़ रुपये निवेश के 22 एमओयू साइन हुए है. वहीं वाराणसी में हुए निवेश सम्मेलन में 46 हजार करोड़ रुपये निवेश के लिए 292 एमओयू साइन हुए.आगरा में 1400 करोड़ रुपये निवेश के लिए करीब आठ एमओयू साइन हुए है.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

अहमदाबाद: उत्तर प्रदेश में अगले माह होने वाली इन्वेस्टर समिट के लिए शुक्रवार को अहमदाबाद के द क्राउन प्लाजा होटल में सीएम योगी की टीम अहमदाबाद ने निवेशकों के साथ वन टू वन बीटूजी मीटिंग्स और रोड शो किया, जिसके माध्यम से 22 निवेशकों ने 38 हजार करोड़ रुपए के समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए.

पढ़ें :- सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर भारत के खिलाफ अफवाह फैला रहीं देशविरोधी ताकतें : CM योगी

इन एमओयू के माध्यम से प्रदेश में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से 50 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर सृजित होंगे. वहीं कई अन्य निवेशकों ने हजारों करोड़ के निवेश की इच्छा जाहिर की. ये निवेशक आगामी फरवरी में राजधानी लखनऊ में होने वाले यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-23 में सम्मिलित होकर अपने निवेश को अंतिम रूप देंगे.

इन एमओयू के माध्यम से प्रदेश में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से 50 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर सृजित होंगे. गुजरात के उद्यमी फरवरी में लखनऊ में होने वाले यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-23 में शामिल होकर निवेश को अंतिम रूप देंगे.

अहमदाबाद में हुआ रोड शो

अहमदाबाद में रोड शो की अगुवाई कैबिनेट मिनिस्टर एके शर्मा ने की जबकि उनके साथ मंत्री जितिन प्रसाद, राज्य मंत्री जेपीएस राठौर और मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, जीएन सिंह सहित अन्य अधिकारियों की टीम मौजूद थी. इस मौके पर मंत्री जितिन प्रसाद ने योगी सरकार की नीतियों के बारे में बताते हुए उद्योगपतियों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया.

पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी

22 निवेशक निवेश करेंगे 40 हजार करोड़ रुपये

अहमदाबाद के होटल में आयोजित रोड शो में टीम यूपी की निवेशकों के साथ आयोजित बैठक में दो दर्जन से अधिक निवेशकों ने 40790 करोड़ रुपए के एमओयू साइन किए. इन एमओयू के माध्यम से प्रदेश में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से 50 हजार से ज़्यादा रोजगार के अवसर सृजित होंगे. सरकार का दावा है कि कई अन्य निवेशकों ने हजारों करोड़ के निवेश की इच्छा जाहिर की. ये निवेशक आगामी 10-12 फरवरी तकत में राजधानी लखनऊ में होने वाली यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-23 में उपस्थित होकर अपने निवेश को अंतिम रूप देंगे। रोड शो में पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद, नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी और जीएन सिंह ने उद्यमियों को जीआईएस के लिए आमंत्रित किया. जेपीएस राठौर ने कहा कि यूपी सरकार की औद्योगिक विकास एवं निवेश नीति निवेशकों के लिए सुनहरा अवसर है. यूपी में निवेश के लिए अनुकूल माहौल है.

पढ़ें :- '12 बजे सोकर उठते थे, 2 बजे तक तैयार होते थे, 5 बजे तक जिम...', अखिलेश यादव पर CM योगी का तंज

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com