नई दिल्ली। लोग अपने बालों के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं। कोई दही लगाता है तो कोई एलोवेरा। इतना ही नहीं कई लोग तो ऐसे होते हैं जो अपने बालों में अंडे भी लगा लेते हैं। पर सवाल तो एक ही उठता है कि बालों को अच्छा बनाने के लिए चाहे ठंडी हो या फिर गर्मी। लोग अक्सर लेत लगाते हैं ताकि बाल अच्छे हो जाएं। इसके साथ ही झड़ना बंद हो जाएं। अब ऐसे में एक सवाल उठता है कि क्या गर्मियों के सीजन में बालों में तेल लगाना चाहिए या नहीं।
माना कि गर्मी का सीजन ऐसा होता है जिसमें ज्यादातर पसीना आता है। अगर इस भरी गर्मी में आप तेल लगा लेते हैं तो आपका पूरा सिर पसीने से गिला हो जाएगा। यही सोचकर कई लोग ऐसे होते हैं जो कि गर्मियों में तेल नहीं लगाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि गर्मी मे काफी धूल आंधी चलती है। धूप कड़ी होती है। इससे आपके बालों पर असर पडता है। आपके बाल डेमेज होना शुरू हो जाते हैं। इसीलिए बेहद जरूरी है कि आप अपने बालों की केयर करें और जरूर तेल लगाएं। जब आप तेल लगाते हैं कोशिश करें कि ज्यादा दिनों तक रखें। अगर नहीं तो धूलने के बाद कंडीशनर का उपयोग जरूर करें। इससे आपके बाल अच्छे तो होंगे ही और ड्राई नहीं होंगे।
सरसों का तेल बालों के लिए फायदेमंद ?
अब बड़ा सवाल यह है कि तेल तो लगाना चाहिए पर कौन सा तेल लगाएं। सबसे अच्छा तेल सरसों का माना जाता है। क्योंकि उसमें कोई भी मिश्रण नहीं होता है। वो एकदम प्योर होता है। इसीलिए कोशिश करें कि जब भी आप तेल लगाएं तो सरसों का ही तेल लगाएं। इससे आपके बालों को और भी ज्यादा मजबूती मिलेगी।