Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. हेल्थ
  3. छोटे बच्चों के लिए काजल हानिकारक है ? पढ़िए पूरी बात

छोटे बच्चों के लिए काजल हानिकारक है ? पढ़िए पूरी बात

क्या आप अपने छोटे बच्चों को काजल लगाते हैं ? अगर हां तो लगाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान।

By Avnish 

Updated Date

नई दिल्ली। किसी के घर में छोटे बच्चे होते हैं तो उन्हें नजर ना लगे, इसके लिए काजल का टीका लगाया जाता है। चाहे माथे पर लगाया जाए या फिर उनके आंख में, लेकिन डॉक्टर बार-बार कहते हैं कि बच्चों के लिए काजल नुकसानदायक होता है यानि डॉक्टर मना करते हैं काला टीका लगाने के लिए। चलिए तो आज हम जानेंगे कि क्या काजल बच्चों के लिए हानिकारक होता है या फिर लाभदायक ?

पढ़ें :- Blood Donation Campः Dr तलवार ने रक्तदान के महत्व को बताया, स्वैच्छिक रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित

बताते चलें कि काजल को बनाने के लिए लेड का इस्तेमाल ज्यादा मात्रा में किया जाता है। लेड उन तत्वों में से एक माना जाता है जो आपके लिए नुकसानदायक होता है। बच्चे काफी छोटे होते हैं, उनकी स्किन काफी नाजुक होती है जिसके कारण यह बच्चों के स्किन पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। ये उनकी किडनी, बोन मैरो, ब्रेन सहित शरीर के कई अंगों को बुरी तरीके से प्रभावित कर सकता है।

आप यह जानकर चौंक जाएंगे कि अगर ब्लड में लेड का लेवल बढ़ जाता है तो इससे कोमा में जाने की आंशका पैदा हो जाती है। बच्चा चूंकि छोटा होता है और उसका शरीर अभी विकास कर रहा होता है, इसलिए उन्हें लेड के संपर्क में लाने से हर पैरेंट्स को बचना चाहिए। सिर्फ इतना ही नहीं अगर आंखों की बात की जाए तो बच्चों की आंखों में इसका इंफेक्शन फैल सकता है जिसके कारण बच्चों की आंख की रोशनी भी जाने का डर रहता है। इसीलिए कोशिश करें कि बच्चों की आंख में काजल ना लगाएं।

घर में बना सकते हैं काजल

कोशिश करें कि यदि आपको बच्चे को काजल लगाना है तो आप अपने घर में काजल बनाएं और बच्चों को लगाएं। यह काफी ज्यादा लाभदायक होता है। साथ में बच्चों के चेहरे पर चार चांद लगा देगा। आपके बच्चे को बुरी नजर से भी दूर रखेगा।क्योंकि यह प्राकृतिक होगा तो हानि की कोई चिंता ही नहीं है। इंफेक्शन इससे नहीं फैलेगा।

पढ़ें :- नेक कार्यः रक्तदान से बचाई जा सकती है लोगों की जानः डॉक्टर रत्ना चोपड़ा, हिंदू राव अस्पताल के ब्लड डोनेशन कैंप में बढ़-कर कर लिया भाग
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com