Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. कांग्रेस का पीएम मोदी पर निशाना , ISRO की स्थापना पंडित नेहरू ने की,  PM जहां जाते हैं सिर्फ क्रेडिट लेना चाहते हैं

कांग्रेस का पीएम मोदी पर निशाना , ISRO की स्थापना पंडित नेहरू ने की,  PM जहां जाते हैं सिर्फ क्रेडिट लेना चाहते हैं

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बेंगलुरु में चंद्रयान-3 मिशन का हिस्सा रहे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिकों से मुलाकात की।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बेंगलुरु में चंद्रयान-3 मिशन का हिस्सा रहे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिकों से मुलाकात की।

पढ़ें :- हरियाणाः सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’, पूर्वमंत्री ने पार्टी का पटका पहनाकर किया सभी का स्वागत, कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा

इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस बिंदु पर चंद्रयान-3 उतरा, उस बिंदु को शिवशक्ति नाम दिया गया। शिव की बात होती है तो शुभम् होता है और शक्ति की बात होती है तो मेरे देश के नारी शक्ति की बात होती है। पीएम मोदी की इस घोषणा के बाद कांग्रेस ने उनपर निशाना साधा। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और टैक्नीशियनों ने देश को गौरवान्वित किया है।

उन्होंने इसरो की विरासत को आगे बढ़ाया है। उन्होंने उस परंपरा को आगे बढ़ाया है जिसके लिए पूर्व पीएम पंडित नेहरू ने इसरो की स्थापना की थी। इसरो ने लगातार तिरंगे का मान बढ़ाने का काम किया है।  सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जहां भी जाते हैं वह श्रेय लेना चाहते हैं।

मुझे उन नामों पर कोई आपत्ति नहीं है जो उन्होंने (पीएम मोदी) दिए हैं। मुझे लगता है कि पीएम मोदी की ओर से इतने बड़े मिशन का क्रेडिट लेना, जिसे हमारे वैज्ञानिकों ने पूरा किया, थोड़ा अनुचित है।

पढ़ें :- हरियाणाः हिमाचल के लिए कांग्रेस खुद जिम्मेवार, सुनीता दुग्गल ने सिरसा लोकसभा क्षेत्र से दोबारा चुनाव लड़ने की जताई इच्छा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com