मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः जवाहर यादव बनें भाजपा हरियाणा के मुख्य प्रवक्ता, शीर्ष नेतृत्व ने जताया भरोसा

Rakesh

पार्टी का पक्ष रखने और मोदी - मनोहर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का दायित्व अब जवाहर यादव के कंधों पर आ गया है। मुख्यमंत्री के OSD पद से त्यागपत्र देने के बाद संगठन के कार्यों में जवाहर यादव की महत्वपूर्ण वापसी की उम्मीद हर किसी को थी।

Jawahar Yadav the chief spokesperson of BJP Haryana
शेयर करें

चंडीगढ़। पार्टी का पक्ष रखने और मोदी – मनोहर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का दायित्व अब जवाहर यादव के कंधों पर आ गया है। मुख्यमंत्री के OSD पद से त्यागपत्र देने के बाद संगठन के कार्यों में जवाहर यादव की महत्वपूर्ण वापसी की उम्मीद हर किसी को थी।

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के विश्वास, अपनी संगठनात्मक क्षमता,मीडिया से जुड़ा उनका अनुभव और लंबे समय से पार्टी का पक्ष रखने की योग्यता को देखते हुए ही उन्हें भारतीय जनता पार्टी का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। चुनावी वर्ष में जब भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए जनादेश लेने हरियाणा के लोगों के बीच जाएगी तो ऐसे में पार्टी के पक्ष को धारदार तरीके से रखना, सरकार की योजनाएं घर घर पहुंचाने की जिम्मेदारी अब जवाहर यादव के कंधों पर है।

2019 के चुनाव में भी संगठन ने प्रचार प्रसार प्रमुख के नाते उनकी बड़ी भूमिका तय की थी और साल 2024 में भी रिकॉर्ड तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के निमित्त अहम जिम्मेदारी जवाहर यादव को सौंपी गई है।

शेयर करें