मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
क्षेत्रीय

झारखंड के शिक्षा मंत्री फिर से देंगे इंटर की परीक्षा

इंडिया वॉइस

ससे पहले भी उन्होंने इंटर की परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था लेकिन बीमार होने की वजह से परीक्षा नहीं दे पाये थे।

jagarnath mahto
शेयर करें

झारखंड : राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो फिर से इंटर की परीक्षा देंगे। उन्होंने इस बात की पुष्टि खुद की है। उन्होंने परीक्षा का फॉर्म भी भर दिया है। स्कूल के कर्मचारी आवेदन लेकर उनके आवास पर पहुंचे थे। इससे पहले भी उन्होंने इंटर की परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था लेकिन बीमार होने की वजह से परीक्षा नहीं दे पाये थे।

उल्लेखनीय है कि जगरनाथ महतो पिछले वर्ष नामांकन लेने के बाद सितंबर महीने में ही कोरोना पॉजिटिव हो गये थे और फेफड़ा प्रत्यारोपण के कारण करीब नौ महीने तक वे अस्पताल में रहे थे। पिछले महीने चेन्नई के एमजीएम अस्पताल से लौटने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दो दिन पहले ही उन्हें शिक्षा विभाग का प्रभार फिर से सौंप दिया था।

उल्लेखनीय है कि झारखंड के दसवीं पास शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने इंटर की पढ़ाई के लिए अगस्त 2020 में अपने विधानसभा क्षेत्र डुमरी स्थित देवी महतो स्मारक महाविद्यालय, नावाडीह में नामांकन कराया था।

शेयर करें