मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

Kanpur Dehat : चोरों ने विद्युत लाइन को बनाया निशाना… करीब साढ़े तीन किमी तक के तार किए चोरी

up bureau

यूपी के कानपुर देहात जनपद में अज्ञात चोरों ने आज विद्युत लाइन को अपना शिकार बनाते हुए करीब 110 गांवों को जोड़ने वाली 33 हजार केवीए विद्युत लाइन के खंभे तोड़कर तार चोरी कर ले गए।

Kanpur Dehat : चोरों ने विद्युत लाइन को बनाया निशाना... करीब साढ़े तीन किमी तक के तार किए चोरी
Kanpur Dehat : चोरों ने विद्युत लाइन को बनाया निशाना... करीब साढ़े तीन किमी तक के तार किए चोरी
शेयर करें

कानपुर देहात। यूपी के कानपुर देहात जनपद में अज्ञात चोरों ने आज विद्युत लाइन को अपना शिकार बनाते हुए करीब 110 गांवों को जोड़ने वाली 33 हजार केवीए विद्युत लाइन के खंभे तोड़कर तार चोरी कर ले गए। मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग के जेई ने जहां एक ओर विद्युत सप्लाई शुरू कराने का कार्य तेजी से शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी ओर मामला दर्ज कराने की बात कह रहे है।

दरअसल मामला जनपद कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के फिरोजपुर गांव के पास का है। जहां अज्ञात चोरों ने करीब 110 गांवों को जोड़ने वाले 33 हजार केविए की विद्युत लाइन को शिकार बनाते हुए विद्युत पोल को तोड़कर करीब साढ़े तीन किलोमीटर दूरी के विद्युत तार उड़ा ले गए। जिसकी सूचना पर मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग के जेई ने जहां एक ओर विद्युत सप्लाई शुरू कराने का कार्य शुरू कर दिया है। वहीं वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दिया है।

शेयर करें