1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शादी की खुशियां हुई गम में तब्दील, सरकारी नौकरी लगने के बाद दूल्हा दहेज की मांग पूरी न होने पर किया शादी से इनकार, दुल्हन पहुंची अस्पताल

शादी की खुशियां हुई गम में तब्दील, सरकारी नौकरी लगने के बाद दूल्हा दहेज की मांग पूरी न होने पर किया शादी से इनकार, दुल्हन पहुंची अस्पताल

शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गई। जब शादी करने आ रहे दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया। इनकार की वजह अतिरिक्त दहेज की मांग और मोटरसाइकिल थी जो पूरी न होने के चलते दूल्हे और उसके परिजन द्वारा मना कर दिया गया।

By up bureau 

Updated Date

कानपुर देहात। शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गई। जब शादी करने आ रहे दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया। इनकार की वजह अतिरिक्त दहेज की मांग और मोटरसाइकिल थी जो पूरी न होने के चलते दूल्हे और उसके परिजन द्वारा मना कर दिया गया। दुल्हन की तबीयत खराब हो गई जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दुल्हन को रैफर कर दिया गया है ।

पढ़ें :- पांच नदियों का होता है अद्भुत संगम, चंबल की धरती बन रही पर्यटन और आस्था का केंद्र

थाना सिकंदरा क्षेत्र के जमुआ गांव के भारत सिंह ने अपनी पुत्री खुशबू वर्ष की शादी इटावा जनपद के थाना बकेवर गांव के सुनवषा गांव के रहने वाले लल्लन बाबू दोहरे के पुत्र अंकुश राज के साथ तय की थी। बीती 29 तारीख को भारत सिंह ने शादी की रस्म से पहले तिलक की रस्म पूरी कर दी थी। 10 तारीख को भारत सिंह के यहां बारात आनी थी। तभी भारत सिंह को पता चला कि लल्लन सिंह अपने बेटे अंकुश राज की बारात लेकर भारत सिंह के घर नहीं आ रहे हैं।

जब भारत ने न आने का कारण पूछा तो दूल्हा अंकुश के द्वारा बताया गया कि उसकी सरकारी नौकरी लग गई है। उसे दहेज अधिक चाहिए । शादी के समय जो तय हुआ था वह दहेज कम है । उसे दहेज में अलमारी, फ्रीज, कलर टीवी और अपाचे मोटरसाइकिल सहित कैश भी चाहिए। तभी वह बारात लेकर खुशबू से शादी करने उसके घर आएगा।

खुशबू को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया

बारात ना आने की सूचना पता चलते ही खुशबू की अचानक तबियत बिगड़ गई। खुशबू को उल्टियां होने लगी व अचेत होकर नीचे गिर गई। परिजनों ने खुशबू को आनन फानन में सिकंदरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा पहुंचा जहां पर मौजूद चिकित्सक द्वारा गंभीर स्थिति देखते हुए खुशबू को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । जहाँ परिजनों ने उसे प्राइवेट अस्पताल के लिए रेफर करवा कर उपचार करवा रहे हैं ।

पढ़ें :- योगी सरकार की 'खेत तालाब योजना' ने बदली बुंदेलखंड के बांदा की तकदीर

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com