Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Kanpur News: मर्चेंट नेवी के 26 क्रू मेंबर्स West Africa के गिनी में पिछले 3 महीने से बंधक,इंडिया के 16 लोगों में कानपुर का रोशन भी शामिल

Kanpur News: मर्चेंट नेवी के 26 क्रू मेंबर्स West Africa के गिनी में पिछले 3 महीने से बंधक,इंडिया के 16 लोगों में कानपुर का रोशन भी शामिल

भारतीय मर्चेंट नेवी के साथ अन्य देशों के 26 क्रू मेंबर्स पिछले महीने से पश्चिम अफ्रीका(West Africa)के गिनी में बंधक हैं,इस सभी लोगो पर कच्चे तेल के चोरी का आरोप लगाकर बंधक बनाया गया है, 26 क्रू मेंबर्स मे 16 इंडियंस शामिल है,जिसमें कानपुर के रोशन अरोड़ा भी शामिल है,रोशन अरोड़ा मर्चेंट नेवी में असिस्टेंट ऑफिसर के पद पर है,रोशन के परिवार वालो ने भारत सरकार से बेटे के वापसी के लिए गुहार लगाई है,अब सभी को नाइजीरिया डिपोर्ट किया जा रहा है

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Kanpur News:भारतीय मर्चेंट नेवी के साथ अन्य देशों के 26 क्रू मेंबर्स पिछले महीने से पश्चिम अफ्रीका(West Africa)के गिनी में बंधक हैं,इस सभी लोगो पर कच्चे तेल के चोरी का आरोप लगाकर बंधक बनाया गया है, 26 क्रू मेंबर्स मे 16 इंडियंस शामिल है,जिसमें कानपुर के रोशन अरोड़ा भी शामिल है,रोशन अरोड़ा मर्चेंट नेवी में असिस्टेंट ऑफिसर के पद पर है,रोशन के परिवार वालो ने भारत सरकार से बेटे के वापसी के लिए गुहार लगाई है,अब सभी को नाइजीरिया डिपोर्ट किया जा रहा है

पढ़ें :- UP News: मेरठ की बेटी तेजस्वी त्यागी एक साथ लिख सकती है दोनों हाथो से अलग-अलग दो भाषा

रोशन के परिजनों का कहना है कि अब सभी को नाइजीरिया डिपोर्ट किया जा रहा है. अभी तक व्हाट्सएप पर बात हो रही थी, लेकिन एक बार नाइजीरिया डिपोर्ट होने का बाद स्थिति बदतर हो जाएगी. उन्होंने कहा कि सभी जगह गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. अब एक बार फिर रोशन के परिजनों ने भारत सरकार से बेटे की वापसी कराने की गुहार लगाई है.

दरअसल, गोविंद नगर थाना क्षेत्र स्थित लेबर कॉलोनी में रहने वाले मनोज अरोड़ा का 26 वर्षीय बेटा रोशन मर्चेंट नेवी में असिस्टेंट ऑफिसर है. परिवार में रोशन की मां सीमा अरोड़ा और बहन कोमल है. गत शनिवार को रोशन ने किसी तरह से छिपकर परिवार को फोन पर बताया कि गिनी देश की नेवी ने क्रू मेंबरों को बंधक बना लिया है. सभी अगस्त से बंधक हैं. अब हालात बिगड़ने वाले हैं. गिनी देश की नेवी सभी को नाइजीरीयन नेवी के हवाले करने वाली है. इसके बाद से ही परिवार परेशान है. परिवार ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है.

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com