मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

एक्सरसाइज के दौरान रखें इन बातों का ध्यान तो आएगी चेहरे पर चमक

Rajni

वर्कआउट और शारीरिक गतिविधियां हमारे शरीर और सेहत के लिए काफी जरूरी हैं। वर्कआउट करने से शरीर फिट रहता है। मोटापा, दिल की बीमारी, बीपी सहित बहुत ऐसी बीमारियां हैं जो आपको नहीं घेरती हैं।

exercise
शेयर करें

नई दिल्ली। वर्कआउट और शारीरिक गतिविधियां हमारे शरीर और सेहत के लिए काफी जरूरी हैं। वर्कआउट करने से शरीर फिट रहता है। मोटापा, दिल की बीमारी, बीपी सहित बहुत ऐसी बीमारियां हैं जो आपको नहीं घेरती हैं। कुछ लोगों का सवाल होता है कि क्या वर्कआउट का असर चेहरे पर भी पड़ता है ? क्या वर्कआउट करने से चेहरे पर निखार आता है? तो चलिए जानते हैं …

1. विशेषज्ञों के मुताबिक, ये बात सही है कि वर्कआउट करने से आपकी त्वचा हेल्दी होती है। त्वचा पर निखार आता है। ऐसा इसलिए है कि जब आप एक्सरसाइज करते हैं तब ब्लड सरकुलेशन अच्छा होता है। इससे पूरे बॉडी में ऑक्सीजन का संचार तो होता ही है, त्वचा में भी ऑक्सीजन का संचार होता है। इससे त्वचा ग्लोइंग और हेल्दी नजर आती है।

2.एक्सरसाइज करने से दिमाग तनावमुक्त होता है। खून में कॉर्टिसोल के स्तर को कम करता है, जिससे सीरम का उत्पादन कम होता है। आप मुंहासे से बचे रहते हैं। दरअसल मुंहासे आमतौर पर सीरम के अधिक प्रोडक्शन के कारण होता हैं, जो रोम छिद्रों को बंद कर देते हैं।

3.जब एक्सरसाइज करते हैं तो आपकी स्किन डिटॉक्सिफाई होती है। एक्सरसाइज के दौरान पसीना आता है। पसीना रोम छिद्रों को साफ करता है। मृत कोशिकाएं, तेल और केमिकल हटा देता है। इससे सभी विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और आप दमकती त्वचा पा सकते हैं।

4.एक्सरसाइज कॉलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है और त्वचा की बनावट को सही करता है। जब आप एक्सरसाइज करते हैं तो आपकी मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जिससे त्वचा स्वस्थ दिखती है। विशेषज्ञों के मुताबिक आपकी मांसपेशियां जितनी मजबूत होंगी, त्वचा ऊतनी लोचदार और खूबसूरत नजर होंगी।

5.एक्सरसाइज करने से कॉलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ावा मिलता है। ये नई कोशिकाओं को बढ़ावा देता है। जिससे त्वचा चमकदार दिखती है।

टैग: Health
शेयर करें