मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मध्यप्रदेश को केजरीवाल की 10 गारंटी, ‘आप’ की सरकार दिल्ली-पंजाब की तरह देगी मुफ्त और 24 घंटे बिजली

Rakesh

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मध्यप्रदेश को मुफ्त और 24 घंटे बिजली देने समेत 10 गारंटी दी। रीवा में आयोजित महारैली के दौरान कहा कि हमारी सरकार दिल्ली की तरह सरकारी स्कूलों-अस्पतालों को शानदार बनाकर सबको मुफ्त और अच्छी शिक्षा व इलाज देगी।

delhi cm kejariwal
शेयर करें

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मध्यप्रदेश को मुफ्त और 24 घंटे बिजली देने समेत 10 गारंटी दी। रीवा में आयोजित महारैली के दौरान कहा कि हमारी सरकार दिल्ली की तरह सरकारी स्कूलों-अस्पतालों को शानदार बनाकर सबको मुफ्त और अच्छी शिक्षा व इलाज देगी।

कहा कि पूरे देश में सिर्फ आम आदमी पार्टी ही है जो शिक्षा और स्वास्थ्य की बात करती है। पिछले 75 साल में ‘आप’ को छोड़कर एक भी ऐसी पार्टी नहीं आई, जिसने स्कूल-अस्पताल बनवाने की बात की हो। ये पार्टियां आपके बच्चों और परिवार के लिए काम नहीं करंगी। ये केवल दारू और पैसे से आपका वोट खरीदेंगी।

कहा कि हमारी सरकार मध्यप्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाकर एक-एक पैसा आपके विकास पर खर्च करेगी। उन्होंने कहा कि हमारी नकल करते हुए अब ये पार्टियां भी गारंटी देने लगी हैं, लेकिन इनकी गारंटी नकली है। सिर्फ केजरीवाल की गारंटी असली है, क्योंकि मैं जो कहता हूं, वो करता हूं। इनकी तरह झूठ नहीं बोलता।

मध्यप्रदेश के रीवा में  ‘आप’ की महारैली 

मध्यप्रदेश के रीवा में आयोजित महारैली में ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश में दो महीने बाद चुनाव है। सारी पार्टियों के नेता आपके पास आकर मीठी-मीठी बातें करेंगे और एक-दूसरे को गालियां देंगे। अगर हम दिल्ली और पंजाब में अच्छा काम कर रहे हैं तभी आम आदमी पार्टी को वोट दीजिएगा।

श्री केजरीवाल ने कहा कि पहले दिल्ली में भी दो पार्टियां थी और दोनों में अच्छी सेटिंग थी। दोनों ही बारी-बारी से राज कर रही थीं। फिर जनता के बीच एक नई पार्टी आम आदमी पार्टी आ गई। जनता ने देखा कि ये लड़के ईमानदार और जूझारू लगते हैं। ये जिद्दी तो हैं, लेकिन देशभक्त लगते हैं। इसलिए जनता ने 2015 में एक मौका दिया। दिल्ली की जनता ने हमें यह तीसरी बार चुनाव जिताया है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हमने बहुत सारे जनहित के काम किए और यह बात फैलते-फैलते पंजाब तक पहुंच गई। पंजाब और दिल्ली में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। पंजाब के लोगों ने देखा कि दिल्ली में चारों तरफ खुशहाली है, लोग बड़े खुश हैं और महंगाई बहुत कम है। यह देखकर पंजाब के लोगों ने 117 में से 92 सीट आम आदमी पार्टी को दे दी और भाजपा को मात्र 2 सीट दी। पिछले 8 साल से फीस नहीं बढ़ाने दी है। हम मध्य प्रदेश के प्राइवेट स्कूलों को भी कंट्रोल करेंगे।

शेयर करें