1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3.  कुशीनगर में अपहरण कर चलती कार में नाबालिग के साथ गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

 कुशीनगर में अपहरण कर चलती कार में नाबालिग के साथ गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

यूपी के कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज कस्बे में मनबढ़ों ने सरेआम नाबालिग को खींचकर कार में बैठा लिया और चलती कार में दबंगों ने नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बना लिया। नाबालिग चीखती चिल्लाती रही रही लेकिन इन दरिंदों पर कोई असर नहीं हुआ। हद तो यह है कि सूचना के बावजूद भी पुलिस कान में तेल डाले रही।

By Rakesh 

Updated Date

कुशीनगर। यूपी के कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज कस्बे में मनबढ़ों ने सरेआम नाबालिग को खींचकर कार में बैठा लिया और चलती कार में दबंगों ने नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बना लिया। नाबालिग चीखती चिल्लाती रही रही लेकिन इन दरिंदों पर कोई असर नहीं हुआ। हद तो यह है कि सूचना के बावजूद भी पुलिस कान में तेल डाले रही।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

15 दिन बाद कप्तानगंज थाना की पुलिस को पीड़िता की चीख तब सुनाई दी, जब मनबढ़ों द्वारा नाबालिग को खींचकर कार में बैठाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

तकरीबन 15 रोज पहले 9 सितंबर को जिले के कप्तानगंज कस्बे में सरेआम 4 युवकों ने एक नाबालिग को जबरदस्ती खींचकर कार में बैठा लिया। फिर चलती कार में ही चारों ने नाबालिग को हवस का शिकार बनाते हुए मुंह काला किया। पीड़िता के पिता दो मर्तबा कप्तानगंज थाने पर जाकर अपनी पुत्री के साथ हुई हैवानियत को पुलिस से बताया, लेकिन कप्तानगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।

लड़की को खींचकर कार में बैठाने का वीडियो 15 दिन बाद रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की तंद्रा टूटी। 15 दिन बाद पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।  इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि आरोपित क्यामुद्दीन, जहांगीर, सिकंदर व एक अज्ञात के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: गर्मी बढ़ाएगा चंद्रमा प्रभाव
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com