राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का सिंगापुर में आज किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन सफल रहा. उनका ऑपरेशन करीब एक घंटे तक चला. जिसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है. उनकी बेटी रोहिणी आचार्य अपने पिता को किडनी डोनेट किया है. लालू से पहले रोहिणी का ऑपरेशन हुआ. लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करके इसकी जानकारी दी है.
बिहार के डिप्टी सीएम और लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, ‘पापा का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक होने के बाद उन्हें ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू में शिफ्ट किया गया. डोनर बड़ी बहन रोहिणी आचार्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी दोनों स्वस्थ हैं. आपकी प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए साधुवाद.’
पापा का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक होने के बाद उन्हें ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू में शिफ्ट किया गया।
डोनर बड़ी बहन रोहिणी आचार्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी दोनों स्वस्थ है। आपकी प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए साधुवाद। ?? pic.twitter.com/JR4f3XRCn2
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 5, 2022
सिंगापुर के समय अनुसार सोमवार सुबह करीब 9 बजे किडनी दे रही बेटी रोहिणी आचार्या के साथ वह प्रोसिड्योर वेटिंग रूम में पहुंच गए. प्रोसिड्योर वेटिंग रूम से रोहिणी ने सोशल मीडिया पर पिता के साथ तस्वीर शेयर कर ‘Ready to rock and roll…Wish me a good luck’ लिखा. इसके पहले रोहिणी ने नाती-नातिन और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ वाली तस्वीरें भी शेयर की थीं और रविवार रात लालू प्रसाद के लिए लोगों से दुआ की भी अपील की थी.