मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बॉलीवुड

लता मंगेशकर की तबीयत हुई खराब, फिर से अस्पताल के वेंटिलेटर में किया शिफ्ट

इंडिया वॉइस

आज दोपहर से लता मंगेशकर की तबीयत दोबारा से खराब हो गई है। उन्हें अस्पताल के वेंटिलेटर पर ले जाया गया है।

Lata Mangeshkar
शेयर करें

मुंबई, 05 फरवरी। मशहूर गायिका भारत रत्न लता मंगेशकर की तबीयत शनिवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में फिर से खराब हो गई है। इसलिए उन्हें फिर से वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया है।

डॉ. प्रतीत समदानी के अनुसार लता मंगेशकर की उम्र 92 वर्ष होने की वजह से उन्हें शुरू से ही आईसीयू में ही रखा गया है। उनकी तबीयत आज फिर से बिगड़ गई, इसलिए उन्हें फिर से वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया। मेडिकल टीम लता मंगेशकर के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही है। लता मंगेशकर की रोग प्रतिकारक क्षमता कम हो गई है, इसी वजह से दवा का प्रभाव बहुत ही कम हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि लता मंगेशकर को कोरोना संक्रमित होने पर 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में ही लता दीदी को निमोनिया होने का पता चला था। तब से उनका इलाज आईसीयू में जारी है। 22 जनवरी को लता मंगेशकर कोरोना व निमोनिया मुक्त हो गई थीं। उनकी स्थिति में भी काफी सुधार हो गया था, जिससे वेंटिलेटर हटा दिया गया था लेकिन उनकी उम्र को देखते हुए उन्हें आईसीयू में ही रखा गया था। आज अचानक उनकी तबीयत फिर खराब होने पर मेडिकल टीम ने लता दीदी को फिर वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया है।

शेयर करें