मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में अवैध निर्माण को LDA ने किया सील  

HO BUREAU

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने गोमती नगर में एक अवैध निर्माण को सील कर दिया। अवैध निर्माण की सूचना मिलने पर लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डा. इन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर कार्रवाई की गई। विकास प्राधिकरण शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चला रहा है।

LDA seals illegal construction in Lucknow
LDA seals illegal construction in Lucknow
शेयर करें

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने गोमती नगर में एक अवैध निर्माण को सील कर दिया। अवैध निर्माण की सूचना मिलने पर लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डा. इन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर कार्रवाई की गई। विकास प्राधिकरण शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चला रहा है।

जोन-1 की टीम ने गोमती नगर के विनम्र खण्ड में एक अवैध निर्माण को सील किया। जोनल अधिकारी वन्दना पाण्डेय ने बताया कि लल्ली उपाध्याय व अन्य द्वारा गोमती नगर के विनम्र खण्ड में भूखण्ड संख्या-2/22 पर लगभग 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध रूप से निर्माण कार्य कराया जा रहा था।

शेयर करें