मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

बाबा की सख्तीः जौनपुर में ग्रीन लैंड झील पर चलेगा बुलडोजर, प्रशासन के निशाने पर वाजिदपुर का जेसीज चौराहा और ओलदगंज   

HO BUREAU

लखनऊ के अकबरनगर के बाद अब जौनपुर के वाजिदपुर में बाबा का बुलडोजर चलेगा। प्रशासन के निशाने पर वाजिदपुर का जेसीज चौराहा और ओलदगंज है। इन जगहों पर 3650 आवासीय और व्यवसायिक भवन बन गए हैं। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को जांच के आदेश दिए हैं। जौनपुर शहरी क्षेत्र में 2021 में ग्रीन लैंड झील को लेकर 16 सेक्टरों में नोटिस भेजा गया था।

Green Land Lake in Jaunpur
Green Land Lake in Jaunpur
शेयर करें

जौनपुर। लखनऊ के अकबरनगर के बाद अब जौनपुर के वाजिदपुर में बाबा का बुलडोजर चलेगा। प्रशासन के निशाने पर वाजिदपुर का जेसीज चौराहा और ओलदगंज है। इन जगहों पर 3650 आवासीय और व्यवसायिक भवन बन गए हैं। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को जांच के आदेश दिए हैं। जौनपुर शहरी क्षेत्र में 2021 में ग्रीन लैंड झील को लेकर 16 सेक्टरों में नोटिस भेजा गया था।

उस समय सर्वे में 2555 आवासीय और 1095 व्यवसायिक भवन बताए गए। अब एक बार फिर ये मामला जोर-शोर से उठा गया है। यहां पर कई ताकतवर ब्यूरोक्रेट और बाहुबलियों के व्यावसायिक भवन, ऑफिस और आवास के आलावा होटल और रिसॉर्ट भी बने हैं। पिछली सरकारों में भी बुलडोजर चलने की उम्मीद थी लेकिन बुलडोजर नहीं चला। सिटी मजिस्ट्रेट के मुताबिक डीएम के आदेशों का पालन करते हुए इस प्रकरण की गहन जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।

शेयर करें