Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. युवाओं को सौगातः उपराज्यपाल ने दिल्ली के कुतुबगढ़ में खेल परिसर की रखी आधारशिला, कहा- अन्य गांवों का भी होगा विकास

युवाओं को सौगातः उपराज्यपाल ने दिल्ली के कुतुबगढ़ में खेल परिसर की रखी आधारशिला, कहा- अन्य गांवों का भी होगा विकास

दिल्ली में खेलो इंडिया के तहत युवाओं को प्रोत्साहित करने के मकसद से उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कुतुबगढ़ में खेल परिसर की नींव रखी। इस मौके पर उन्होंने गांव में मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि कुतुबगढ़ की तर्ज पर दिल्ली के अन्य गांवों को भी विकसित किया जाएगा।

By Rakesh 

Updated Date

दिल्ली। दिल्ली में खेलो इंडिया के तहत युवाओं को प्रोत्साहित करने के मकसद से उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कुतुबगढ़ में खेल परिसर की नींव रखी। इस मौके पर उन्होंने गांव में मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि कुतुबगढ़ की तर्ज पर दिल्ली के अन्य गांवों को भी विकसित किया जाएगा।

पढ़ें :- हरियाणाः सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहे युवक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत

प्रधानमंत्री मोदी के खेलो इंडिया मुहिम को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों की ओर युवाओं का रुझान बढ़ाने के मकसद से दिल्ली के कुतुबगढ़ में खेल परिसर का शिलान्यास किया गया।

इस दौरान ग्रामीणों ने ग्रामीण रीति रिवाज के अनुसार पगड़ी पहनाकर उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। महिलाओं ने भी उपराज्यपाल का सम्मान करते हुए अपने हाथ से बनाई हुई शहद भेंट की। इस मौके पर उपराज्यपाल ने कहा कि दिल्ली राजधानी होने के नाते इस गांव में जो मूलभूत सुविधाएं होनी चाहिए, उसके लिए लगातार काम किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कुतुबगढ़ की तरह दिल्ली के सभी गांवों की दशा को बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली देहात के विकास के लिए करीब 800 करोड़ का जो फंड होता है वो इन गांवों के विकास के लिए लगाए लाएंगे। इस अवसर पर डीएम अंकिता आनंद,  उत्तर पश्चिमी दिल्ली से सांसद हंसराज हंस, दिल्ली के मुख्य सचिव, डीडीए के अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

करीब डेढ़ महीने में बनकर तैयार हो जाएगा खेल परिसर 

पढ़ें :- आवारा पशु के हमले से युवक की जान जाने पर भड़के भाजपाई, हादसे के लिए  दिल्ली नगर निगम को ठहराया दोषी, मृतक के परिजनों के लिए मांगा 1 करोड़ का मुआवजा

गौरतलब है कि कुछ माह पहले उपराज्यपाल ने दिल्ली के कुतुबगढ़ का दौरा किया था। उस समय उन्होंने इलाके में खेलों को बढ़ावा देने के मकसद से यहां खेल परिसर के लिए जमीन आवंटित किया था। आज उसी जमीन पर इस खेल परिसर की नींव उपराज्यपाल ने रखी। अगले एक से डेढ़ महीने में यह खेल परिसर बनकर तैयार हो जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com