1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः बलिया में 15 लाख की शराब जब्त, बिहार ले जा रहे थे तस्कर

यूपीः बलिया में 15 लाख की शराब जब्त, बिहार ले जा रहे थे तस्कर

यूपी के बलिया जिले में शराब माफियाओं के खिलाफ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पिकअप गाड़ी से बिहार ले जायी जा रही लगभग 15 लाख की शराब जब्त की है।

By Rajni 

Updated Date

बलिया। यूपी के बलिया जिले में शराब माफियाओं के खिलाफ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पिकअप गाड़ी से बिहार ले जायी जा रही लगभग 15 लाख की शराब जब्त की है।

पढ़ें :- बिहार में गंगा नदी का बढ़ा जलस्तर, खतरे के निशान से पहुंचा 1.91 मीटर ऊपर

मौक़े से एक शराब तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मौके से शराब तस्करों के पास से एक तमंचा, दो कारतूस भी बरामद किया। पुलिस ने बताया कि तस्कर पिकअप में सब्जी के नीचे अवैध शराब लादकर ले जा रहे थे।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की है। बैरिया थाना क्षेत्र के चांदपुर दियर चौकी के ठेकहा गांव के समीप की घटना है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com