मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

एलएलबी की छात्रा ने गंगा में कूदकर दे दी जान

Rajni

यूपी के कानपुर जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र के गंगा बैराज में शनिवार सुबह एलएलबी की छात्रा ने कूदकर जान दे दी।

student
शेयर करें

कानपुर। यूपी के कानपुर जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र के गंगा बैराज में शनिवार सुबह एलएलबी की छात्रा ने कूदकर जान दे दी। गोताखोरों ने छात्रा को निकाला। सूचना पाकर पहुंची नवाबगंज पुलिस ने आईडी कार्ड से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।

मृतका की पहचान बर्रा-8 सी ब्लॉक निवासी शिव कुमार विश्वकर्मा की बेटी अंजली विश्वकर्मा (20) के रूप में हुई है। अंजलि कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी के अटल बिहारी वाजपेई स्कूल ऑफ लीगल की बीए-एलएलबी की छात्रा थी।

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पिता ने बताया कि बेटी दो दिनों से गुमशुम थी। किसी से बात भी नहीं कर रही थी और रोज की तरह खाना-पीना या फिर सामान्य तरीके से घर में नहीं थी। ज्यादा समय फोन में लगी रहती थी। पुलिस का कहना है कि कॉल डिटेल के आधार पर छात्रा के आत्महत्या करने की कारणों की जांच की जा रही है।

शेयर करें