मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

Lok Sabha Elections 2024: अंतिम चरण का मतदान कल, बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां होगी रवाना

up bureau

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का रण कल है.सभी राजनीतिक दलों ने आखिरी चरण के चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी. कल अंतिम चरण के मतदान के लिए

Lok Sabha Elections 2024: अंतिम चरण का मतदान कल, बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां होगी रवाना
शेयर करें

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का रण कल है.सभी राजनीतिक दलों ने आखिरी चरण के चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी. कल अंतिम चरण के मतदान के लिए सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा.पोलिंग बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की जा रहीं है.बता दें कि उत्तर प्रदेश में 13 लोकसभा सीटों पर 144 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं.

वाराणसी, गाजीपुर, घोसी,गोरखपुर और मिर्जापुर पर सभी की नजरें बनी हुई है. उत्तर प्रदेश के चुनावी रण को जीतने के लिए बीजेपी ने खूब मेहनत की. प्रधानमंत्री मोदी ने यूपी में 32 जनसभाएं की. मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश में 159 जनसभाएं की.

बता दें कि बीजेपी के स्टार प्रचारक और फायर ब्रांड नेता सीएम योगी की खूब डिमांड रही.प्रचार को लेकर सीएम की देशभर में भारी डिमांड रही.

यूपी के अलावा सीएम योगी ने देशभर में 205 जनसभाएं की.अखिलेश यादव ने प्रदेश में अकेले 42 जनसभा की. संयुक्त रूप से अखिलेश यादव ने 8 जनसभाएं की.प्रियंका गांधी ने 5 रोड शो किया, राहुल गांधी की भी सभा हुई. वहीं बसपा मुखिया मायावती ने यूपी में की 26 जनसभाएं की है.

शेयर करें