मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बॉलीवुड

‘मैडम आपसे बात करने में लगता है डर’ कंगना ने दिया मजेदार जबाव

Rakesh

मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत सफेद साड़ी में नजर आईं। जिसमें कंगना बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। कंगना का एयरपोर्ट पर की गई बातचीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक फोटोग्राफर ने कंगना से कहा कि हमें आपसे बात करने में डर लगता है तो एक्ट्रेस ने फनी अंदाज में इसका जवाब देते हुए कहा कि अगर आप समझदार हैं तो आपको लगना भी चाहिए।

kangana ranaut
शेयर करें

एयरपोर्ट पर साड़ी में नजर आईं कंगना

बॉलीवुड में अपनी बेबाकी और शानदार अभिनय से अपनी पहचान बनाने वालीं कंगना रनौत हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार कंगना रनौत अपने ग्लैमरस लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। कंगना रनौत को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस मौके पर कंगना रनौत सफेद साड़ी में नजर आईं। जिसमें कंगना बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। एयरपोर्ट पर की गई बातचीत का एक वीडियो कंगना का वायरल हो रहा है।

वीडियो में एक फोटोग्राफर ने कंगना से कहा कि हमें आपसे बात करने में डर लगता है तो एक्ट्रेस ने फनी अंदाज में इसका जवाब देते हुए कहा कि अगर आप समझदार हैं तो आपको लगना भी चाहिए। कंगना रनौत के इस जवाब के बाद उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल रविवार को कंगना मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। कंगना रनौत ने सफेद साड़ी पहनी थी। साथ ही हैंडबैग और सनग्लासस भी पहन रखे थे। इस दौरान एक फोटोग्राफर ने कंगना से कहा कि आपसे बात करने में डर लगता है तो कंगना ने कहा कि अगर समझदार हैं तो लगना भी चाहिए।

फैन्स ने कंगना की तारीफ की

अब फैन्स कंगना के इस वीडियो पर कंगना के इस जवाब की तरीफ कर रहे हैं। एक फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कंगना से तो पूरा बॉलीवुड ही डरता है। एक ने कंगना की तारीफ करते हुए कहा कि कंगना का कोई जवाब नहीं। सबसे अलग, सबसे हटकर ..। इसके अलावा कई लोगों ने कहा कि कंगना ने बिल्कुल सही जवाब दिया। आपको बता दें कि कंगना पिछले साल धाकड़ फिल्म में नजर आईं थीं।इसी के साथ कंगना इस साल दो और फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं। वहीं कंगना चंद्रमुखी के सीक्कल से तमिल सिनेमा में वापस लौट रही हैं।

शेयर करें