1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Maharashtra : राज ठाकरे को BJP का समर्थन, महाविकास आघाड़ी सरकार के नेता विरोध में लामबंद

Maharashtra : राज ठाकरे को BJP का समर्थन, महाविकास आघाड़ी सरकार के नेता विरोध में लामबंद

सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि ED की कार्रवाई से बचने के लिए राज ठाकरे ने BJP को खुश करने के लिए महाविकास आघाड़ी के नेताओं पर आरोप लगाया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

मुंबई, 03 अप्रैल। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे का भारतीय जनता पार्टी ने खुलकर समर्थन किया है, जबकि महाविकास आघाड़ी के नेता लामबंद हो गए हैं।

पढ़ें :- मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने दी चेतावनी, कहा- गंदी राजनीति का पड़ेगा व्यापक असर

राज ठाकरे ने एकदम सटीक भाषण दिया है- देवेंद्र फडणवीस

पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज ठाकरे ने एकदम सटीक भाषण दिया है। राज्य का सबसे बड़ा पक्ष सत्ता से बाहर है, जबकि दूसरे, तीसरे और चौथे क्रमांक के पक्ष सत्ता में शामिल हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि राज ठाकरे ने शिवाजी पार्क पर सच कहा है और सच महाविकास आघाड़ी सरकार के नेताओं को चुभ रहा है।

राज ठाकरे का जनाधार नहीं- शरद पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि राज ठाकरे का जनाधार नहीं है। चार महीने में एकबार भाषण देकर गायब हो जाते हैं। राजनीति में हरदम सक्रियता जरूरी है। वहीं सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) के एक नोटिस ने राज ठाकरे की जबान इतनी ज्यादा बदल दी, आश्चर्य होता है। उन्होंने कहा कि ED की कार्रवाई से बचने के लिए राज ठाकरे ने BJP को खुश करने के लिए महाविकास आघाड़ी के नेताओं पर आरोप लगाया है।

राऊत ने कहा- शिवसेना का बीजेपी के साथ विवाद है, किसी को हस्तक्षेप करने की जरुरत नहीं

वहीं मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि राज ठाकरे ने ही लोकसभा चुनाव में बीजेपी के विरोध में वीडियो लगाओ कहते थे और अब बीजेपी के समर्थन में बयानबाजी कर रहे हैं। उनके बयान से मनसे कार्यकर्ता भी भ्रमित हैं। मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि राज ठाकरे अच्छा बोलते हैं, लेकिन उन्होंने बीजेपी की ही स्क्रिप्ट को पढ़ा है। शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने कहा कि शिवाजी पार्क पर राज ठाकरे ने बीजेपी के लाउड स्पीकर से भाषण दिया है और उनकी ही स्क्रिप्ट पढ़ी है। राऊत ने कहा कि शिवसेना का बीजेपी के साथ विवाद है, इस विवाद में किसी को हस्तक्षेप करने की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर उतारने की बात कर रहे हैं, तो क्या बीजेपी शासित राज्यों में मस्जिदों से सारे लाउड स्पीकर उतर गए हैं, इसका उन्हें जाकर पता करना चाहिए।

पढ़ें :- फडणवीस फोटो विवाद: आरोपी गिरफ्तार, सियासत गरम

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com