मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
क्षेत्रीय

Maharashtra : भूमि घोटाले में शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत को ED का नोटिस, 28 जून को किया तलब

इंडिया वॉइस

संजय राऊत को पूछताछ के लिए ED के मुंबई कार्यालय में मंगलवार को पेश होने का निर्देश।

शेयर करें

मुंबई, 27 जून। महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत को भूमि घोटाले मामले में पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है। राउत को मंगलवार (28 जून) को ED के मुंबई आफिस में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। ED इस मामले में संजय राऊत से पहले भी पूछताछ कर चुकी है और दादर स्थित उनका घर जब्त कर चुकी है। ED के नोटिस पर राऊत ने कहा कि वो पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों की वजह से मंगलवार को ED दफ्तर नहीं जाएंगे, वकील के जरिए पत्र भेजकर समय की मांग करेंगे।

राऊत से फिर मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से पूछताछ

सूत्रों के मुताबिक राऊत से अलीबाग में जमीन खरीद मामले में हुए घोटाले के बारे ED को पूछताछ करनी है। इस बारे राऊत कह चुके हैं कि ये जमीन उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से लगभग 20 साल पहले खरीदी है। इसी मामले में ED मंगलवार को राऊत से फिर से मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से पूछताछ करेगी।

ED ने दादर स्थित संजय राऊत का घर जब्त किया

गौरतलब है कि मुंबई में गोरेगांव स्थित पत्राचाल घोटाले में ED ने संजय राऊत और उनकी पत्नी से पूछताछ कर चुकी है। इस मामले में आरोपी के बैंक खाते से संजय राऊत की पत्नी के बैंक खाते में 50 लाख रुपये ट्रांसफर किए जाने का आरोप लगाया गया था। संजय राऊत ने कहा था कि ये पैसा उन्होंने दादर स्थित घर खरीदने के लिए कर्ज के रूप में लिया था, जिसे बाद में लौटा दिया था। हालांकि इसके बाद ED ने दादर स्थित संजय राऊत का घर जब्त कर लिया था।

टैग: maharashtra
शेयर करें