Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Maharashtra : महाविकास आघाड़ी सरकार से अलग हुआ राजू शेट्टी का स्वाभिमानी शेतकरी संगठन

Maharashtra : महाविकास आघाड़ी सरकार से अलग हुआ राजू शेट्टी का स्वाभिमानी शेतकरी संगठन

राजू शेट्टी ने कहा कि उन्होंने संगठन किसानों के हितों की रक्षा के लिए बनाया है और उसी वजह से चुनाव लड़ते हैं। उनका संगठन सिर्फ राजनीति करने के लिए चुनाव नहीं लड़ता है। इसलिए वो अब अपना पूरा ध्यान किसानों की सेवा में केंद्रित करेंगे।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

मुंबई, 05 अप्रैल। स्वाभिमानी शेतकरी संगठन (SSS) के अध्यक्ष और पूर्व सांसद राजू शेट्टी ने मंगलवार को महाविकास आघाड़ी (MVA) सरकार से अलग होने की घोषणा की है। राजू शेट्टी ने कहा कि MVA सरकार किसानों के हित में विफल रही है। इसी वजह से उन्होंने ये फैसला लिया है। हालांकि राजू शेट्टी के इस फैसले से महाविकास आघाड़ी की सेहत पर कोई असर नहीं होगा।

पढ़ें :- महाराष्ट्र के मंदिर में जबरन घुसे मुस्लिम लोग हुआ बवाल

पूर्व सांसद राजू शेट्टी ने कोल्हापुर में मंगलवार को SSS पक्ष के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद एसएसएस ने महाविकास आघाड़ी सरकार से अलग होने का फैसला लिया है। राजू शेट्टी ने बताया कि उन्हें पता चला है कि महाविकास आघाड़ी सरकार की ओर से उनका नाम राज्यपाल की ओर नियुक्त होने वाले 12 विधान परिषद सदस्यों के प्रस्ताव में भेजा है। उन्होंने कहा कि वो राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी से मिलकर इसे रद्द करने के संबंध में पत्र देने वाले हैं।

राजू शेट्टी ने बताया कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों ने उपेक्षित किसानों को तबाह करने का काम किया है। महाविकास आघाड़ी सरकार की ओर से राज्य में अलग बात की जाती है, जबकि दिल्ली में अलग बात की जा रही है। राजू शेट्टी ने कहा कि उन्होंने संगठन किसानों के हितों की रक्षा के लिए बनाया है और उसी वजह से चुनाव लड़ते हैं। उनका संगठन सिर्फ राजनीति करने के लिए चुनाव नहीं लड़ता है। इसलिए वो अब अपना पूरा ध्यान किसानों की सेवा में केंद्रित करेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com