देशभर में आज मकर संक्रांति मनाई जा रही है.रविवार को गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति के पर्व पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्म मुहूर्त में गुरु गोरखनाथ बाबा को खिचड़ी चढ़ाने ब्रह्म मुहूर्त में सुबह चार बजे गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ अपने आवास से नीचे उतरे और गुरु गोरखनाथ के मुख्य मंदिर में प्रवेश किया. इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद सबसे पहले मंदिर की तरफ से गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाई.
पढ़ें :- Pitru Paksha : पितृपक्ष में मोक्षदायी है महाराष्ट्र का मेघंकर तीर्थ, यहां श्राद्ध से पितरों को मिलती है मुक्ति
सभी प्रदेश वासियों को 'मकर संक्रांति' (खिचड़ी) पर्व की हार्दिक बधाई और ढेरों शुभकामनाएं!
सामाजिक, धार्मिक व वैज्ञानिक रूप से अत्यंत समृद्ध यह पर्व समरस एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश देता है। pic.twitter.com/RzOuz4ghjF
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 14, 2023
पढ़ें :- कांग्रेस राजनीतिक स्वार्थ के लिए संवैधानिक संस्थाओं की प्रतिष्ठा को पहुंचा रही नुकसान : संबित पात्रा
इस अवसर पर सीएम योगी ने सभी प्रदेश वासियों को ‘मकर संक्रांति’ (खिचड़ी) पर्व की हार्दिक बधाई और ढेरों शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा किमकर संक्रांति का पर्व सामाजिक, धार्मिक व वैज्ञानिक रूप से अत्यंत समृद्ध यह पर्व समरस एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश देता है.
भगवान सूर्य की उपासना के महापर्व मकर संक्रांति (खिचड़ी) के पावन अवसर पर… pic.twitter.com/leG65BYupb
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 14, 2023
खिचड़ी मेला शुरू
पढ़ें :- प्रदर्शन आधारित राजनीति ने भ्रष्टाचार, जातिवाद जैसी बुराइयों की जगह ली : अमित शाह
आज से एक माह तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध खिचड़ी मेले की शुरुआत हो गई है. मेले में आए सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा जाएगा. इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी सुविधाओं का पूरा प्रबंध किया गया है.
त्रेतायुग से चली आ रही है खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा
बता दें कि गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा त्रेतायुगीन मानी जाती है. मान्यता है कि तत्समय आदि योगी गुरु गोरखनाथ एक बार हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित मां ज्वाला देवी के दरबार मे पहुंचे. मां ने उनके भोजन का प्रबंध किया. कई प्रकार के व्यंजन देख बाबा ने कहा कि वह तो योगी हैं और भिक्षा में प्राप्त चीजों को ही भोजन रूप में ग्रहण करते हैं.