मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणाः तलवार से हमला कर बदमाशों ने दुकानदार से ढाई लाख लूटे

HO BUREAU

अंबाला जिले के मटहेड़ी शेखां कस्बे में बदमाशों ने दुकानदार से ढाई लाख लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने दुकानदार पर तलवार से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे की है। मटहेड़ी शेखां चौक पर कपड़े की दुकान चलाने वाला गगन अपनी दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था।

attack
शेयर करें

अंबाला। अंबाला जिले के मटहेड़ी शेखां कस्बे में बदमाशों ने दुकानदार से ढाई लाख लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने दुकानदार पर तलवार से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे की है। मटहेड़ी शेखां चौक पर कपड़े की दुकान चलाने वाला गगन अपनी दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था।

जैसे ही वह अपने घर के पास पहुंचा तभी अंधेरे में खड़े बाइक सवार 3 बदमाशों ने उस पर तलवार और रॉड से हमला कर दिया और उसका बैग छीनकर फरार हो गए। तलवार की मार से दुकानदार गंभीर जख्मी हो गया। बैग में ढाई लाख कैश, लैपटॉप और उसके जरूरी कागजात थे। घटना की सूचना पाते ही एएसपी सृष्टि गुप्ता और नग्गल थाना पुलिस एसएचओ ऋषिपाल मौके पर पहुंचे।

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के आधार पर कारवाई की जा रही है। साइबर सेल टीम की भी मदद ली गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। वारदात से मटहेड़ी शेखां कस्बे के दुकानदारों में काफी गुस्सा है। दुकानदार शनिवार को अपनी दुकानें बंद कर सड़क पर उतर आए। दुकानदारों ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में यह लूटपाट की छठी वारदात है। पुलिस ने पिछली किसी वारदात के आरोपियों को अभी तक नहीं पकड़ा है।

शेयर करें