मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः उपराष्ट्रपति का मजाक उड़ाना निंदनीय, कल्याण बनर्जी को संसद से बर्खास्त कर चिडियाघर में भर्ती करा देना चाहिए : गृह मंत्री अनिल विज

Rakesh

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मजाक उड़ाने पर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर तीखी टिप्पणी की है। गृह मंत्री विज ने बुधवार को एक्स (X) पर पोस्ट किया कि भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का ममता बनर्जी के सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा मजाक उड़ाना निंदनीय है।

home minister anil vij
शेयर करें

चंडीगढ़। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मजाक उड़ाने पर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर तीखी टिप्पणी की है। गृह मंत्री विज ने बुधवार को एक्स (X) पर पोस्ट किया कि भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का ममता बनर्जी के सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा मजाक उड़ाना निंदनीय है।

कहा कि कल्याण बनर्जी को संसद से बर्खास्त कर किसी चिड़ियाघर में भर्ती करवा देना चाहिए। वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री विज ने कहा कि उपराष्ट्रपति जी का जिस प्रकार सांसद कल्याण बनर्जी ने मजाक उड़ाकर अपमान किया वह निंदनीय है। उनकी राज्यसभा सदस्यता खत्म कर उन्हें किसी चिड़ियाघर में भर्ती करा देना चाहिए।

बता दें कि टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी वीडियो बना रहे थे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान कि जब सांसदों को निलंबित ही करना था, तो फिर नई संसद क्या बनवाने, पर पलटवार करते हुए गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि नई संसद आराम से अपनी बात रखने के लिए बनाई गई है।

आपको संसद में अपनी बात रखने के लिए भेजा जाता है न कि वहां जाकर व्यवधान पैदा करने के लिए। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री के बयान कि पाकिस्तान की बदतर हालत के लिए भारत जिम्मेदार नहीं है, बल्कि हमने अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है, जिस पर गृह मंत्री ने कहा कि अगर पाकिस्तान को समझ में आ रहा है तो बहुत अच्छी बात है, वरना वक्त तो बड़े-बड़े को बहुत कुछ सीखा देता है।

कई सांसदों के निलंबन पर गृह मंत्री विज ने कहा कि संसद और विधानसभा बनती है लोगों की बात कहने के लिए, न कि वहां जाकर दंगा करने के लिए। बातचीत के लिए सांसदों को बुलाया गया मगर, वह बातचीत के लिए भी नहीं आ रहे। इनका मकसद हर सत्र में जाकर संसद के कार्य को रोकना है।

टैग: politics
शेयर करें