मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
यात्रा

Himachal Pradesh: मनाली के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला जारी,अटल टनल में फंसी 300 गाड़ियां

इंडिया वॉइस

Himachal Pradesh Snowfall: हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बर्फबारी को लेकर मनाली के ऊपरी क्षेत्रों में आवागमन बाधित हो गया है,अटल-टनल के पास गुरुवार देर रात से शुरू बर्फबारी की वजह से करीब 300 से ज्यादा वाहन फंस गए,जिसके बाद पुलिस के जवानो और मनाली जिला प्रशासन ने सभी वाहनों को देर रात सुरक्षित तरीके से निकाला गया,लगातार हो रही बर्फबारी की वजह से मनाली के ऊपरी क्षेत्रों में आवागमन भी बाधित हो गया हैं

शेयर करें

Manali News: हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बर्फबारी को लेकर मनाली के ऊपरी क्षेत्रों में आवागमन बाधित हो गया है,अटल-टनल के पास गुरुवार देर रात से शुरू बर्फबारी की वजह से करीब 300 से ज्यादा वाहन फंस गए,जिसके बाद पुलिस के जवानो और मनाली जिला प्रशासन ने सभी वाहनों को देर रात सुरक्षित तरीके से निकाला,लगातार हो रही बर्फबारी की वजह से मनाली के ऊपरी क्षेत्रों में आवागमन भी बाधित हो गया हैं,प्रशासन ने बर्फबारी को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट भी जारी किया है

माइनस तापमान और लगातार हो रही बर्फ़बारी के बावजूद भी मनाली पुलिस लोगों की सहायता करती हुई दिखी, साथ ही पर्यटकों और स्थानीय लोगों से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाने की अपील की है.गुरुवार देर रात शुरू हुई बर्फबारी की वजह से अटल टनल के पास करीब 300 से ज़्यादा वाहन फंस गए. जिसके बाद मनाली जिला प्रशासन और पुलिस के जवानों ने सभी वाहनों को देर रात सुरक्षित तरीके से निकाला गया. माइनस तापमान और लगातार हो रही बर्फ़बारी के बावजूद भी मनाली पुलिस लोगों की सहायता करती हुई दिखी.

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद मनाली जिला प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से बर्फ़बारी के दोरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों का रुख न करने की अपील की गई है. मौसम विभाग ने मनाली, रोहतांग दर्रे और अटल टनल के आस-पास के क्षेत्रों में बर्फ़बारी की चेतावनी जारी किया है.

शेयर करें