मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

Manish Sisodia Corruption Case: मनीष सिसोदिया के खिलाफ एक और केस हुआ दर्ज

Shahi

मनीष सिसोदिया की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ केस एक और केस किया दर्ज

MANISH SISODIYA ARREST
शेयर करें

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया जेल में बंद है पहले मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने 8 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था फिर ईडी ने भी सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था अब एक और केस सीबीईआई ने मनीष सिसोदिया पर दर्ज किया है…बता दें कि सीबीआई ने जासूसी कांड को लेकर मनीष सिसोदिया के खिलाफ ये एफआईआर दर्ज की है इसी के साथ अन्य आरोपियों पर भी एफआईआर दर्ज की गई हैं.

 

2015 में बनाया गया था फीडबैक यूनिट

जानकारी दे दे कि आम आदमी पार्टी ने 2015 में ये फीडबैक यूनिट बनाई थी, इस यूनिट में कई लोगों पर जासूसी के भी आरोप लगे हैं…आप पार्टी पर यह भी आरोप लगे है कि इस यूनिट को बनाने के लिए एलजी से कोई परमिशन नहीं ली गई थी…यह भी बता दें कि मनीष सिसोदिया को इस केस में आरोपी नंबर 1 बनाया गया है…ये केस सीबीआई ने 14 मार्च को दर्ज किया था जिसमें मनीष सिसोदिया पर संपत्ति को बेइमानी से गलत प्रयोग और धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है…मनीष सिसोदिया के साथ 5 और आरोपी पर केस दर्ज हुआ है.

 

इन पांचों लोगों पर हुआ है केस दर्ज

बता दें कि जिन पांच अन्य आरोपी पर केस दर्ज हुआ है उनका नाम है आईआरएस सुकेश कुमार जैन, सीआईएसएफ के रिटायर्ड डीआईजी राकेश कुमार सिन्हा, तीसरा नाम है प्रदीप कुमार पुंज का तो वहीं चौथा नाम सीआईएसएफ के पूर्व असिस्टेंट कमांडेंट सतीश क्षेत्रपाल इसके अलावा गोपाल मोहन का नाम भी इस एफआईआर में शामिल है.

 

कांग्रेस नेता ने लिखी एलजी को चिट्ठी

इस जासूसी कांड को लेकर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित, पूर्व मंत्री मंगत राम और किरण वालिया ने दिल्ली के एलजी को चिट्ठी लिखकर निवेदन किया था कि इस मामले में दखल देने के साथ यूएपीए के तहत एनआईए से इसकी जांच करवाए..इसी पर एलजी वी.के सक्सेना ने मुख्य सचिव से कहा था कि वो इस मामले में एक्शन ले जिसके बाद यह जानकारी निकलकर सामने आ रही है कि इस जासूसी कांड में जांच के लिए एनआईए भी शामिल हो सकती हैं.

 

पहले से जेल में बंद है दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम

बताते चलें कि शराब नीति घोटाले में पहले से जेल में मनीष सिसोदिया बंद है…पहले मनीष सिसोदिया के घर, दफ्तर और बैंक में छापेमारी की गई थी उसके बाद लंबी पूछताछ हुई थी जिसके बाद सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था….फिर तिहाड़ जेल में लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने सीबीआई को गिरफ्तार कर लिया था.

 

शेयर करें