1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Mumbai Fire: मुंबई के नए तिलक नगर में एक रिहायशी इमारत में लगी आग, कई निवासी फंसे, बचाव कार्य जारी

Mumbai Fire: मुंबई के नए तिलक नगर में एक रिहायशी इमारत में लगी आग, कई निवासी फंसे, बचाव कार्य जारी

मुंबई के न्यू तिलक नगर इलाके में स्थित एक रिहायशी इमारत में शनिवार को भीषण आग लग गई। कई लोगो के फंसे होने की आशंका है, जहांं दमकल की गाड़ियां पहुंचकर लगातार आग बुझाने की कोशिश में लगी हुई हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Mumbai Fire: मुंबई के नए तिलक नगर में कुर्ला में स्थित एक रिहायशी इमारत में आग लग गई है, जिस इमारत में आग लगी है, वह मुंबई के कुर्ला तिलक नगर इलाके में LTT टर्मिनस के सामने की तरफ है। तिलक नगर की इस रिहायशी इमारत में आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। आग इतनी भीषण है कि बिल्डिंग के ऊपर केवल धुंए का ही गुबार दिख रहा है। आनन फानन में इस इमारत को खाली कराया गया है। फिलहाल दमकल विभाग की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंच गई है और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।

पढ़ें :- मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने दी चेतावनी, कहा- गंदी राजनीति का पड़ेगा व्यापक असर

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लोकमान्य तिलक रेलवे स्टेशन के ठीक सामने यह बिल्डिंग मौजूद है. स्थानीय विधायक मंगेश कुडालकर ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है. उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड को सूचना काफी तत्परता के साथ दी गई और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी फौरन ऐक्शन में दिखे. इस वजह से आग पर काबू पाया जा सका. शनिवार दोपहर तीन बजे तक धुएं की लपटें देखी गईं. लेकिन सवा तीन बजे तक आग पर पूरी तरह से काबू पाने में कामयाबी मिल गई.

पढ़ें :- महाराष्ट्र टीईटी 2026 परीक्षा स्थगित, भिवंडी में प्रश्नपत्र मिलने के बाद राज्य परीक्षा परिषद ने लिया फैसला

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आग पर काबू पाने में कामयाबी मिल गई है. लेकिन कुछ लोग आग से बचने के लिए बालकनी में आ गए थे और झुक कर बैठ गए थे. ऐसे कुछ और लोग जो इमारत की ऊपरी तीन मंजिलों में फंसे हुए थे उन्हें भी सुरक्षित निकालने में कामयाबी मिल गई है. बिल्डिंग के बाकी सारे फ्लोर्स पहले ही खाली किए जा चुके थे.

प्राथमिक जानकारियों के मुताबिक यह आग कुर्ला-घाटकोपर में स्थित न्यू तिलक नगर की एक बिल्डिंग के डक के पास कचरे के ढेर में लगी. वहां से इस आग ने बिल्डिंग के ऊपरी फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया. लेकिन आग लगने की वजह पूरी तरह से साफ नहीं हो पाई है. पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ कर रही है।

पढ़ें :- फडणवीस फोटो विवाद: आरोपी गिरफ्तार, सियासत गरम

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com