1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश के भदोही में हुआ दर्दनाक हादसा, दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण आग लगने से 64 से अधिक झुलसे, 4 की मौत

उत्तर प्रदेश के भदोही में हुआ दर्दनाक हादसा, दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण आग लगने से 64 से अधिक झुलसे, 4 की मौत

एक दिल दहला देने वाली घटना उत्तर प्रदेश से सामने आ रही है जहां भदोही जिले में दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण आग लगने से 64 से अधिक गंभीर रूप से घायल, 2 की मौत। आग इतनी भीषण थी कि ऊंची लपटें देख हर कोई सहम उठा। चार लोगों की मौत हो गई।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

UP News: एक दर्दनाक हादसा उत्तर प्रदेश से सामने आ रहा है जहां भदोही के औराई कोतवाली से कुछ दूर नरथुआं स्थित एकता दुर्गा पूजा पंडाल में रविवार रात करीब 8 बजे आरती के समय भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे में एक बालक अंकुश सोनी (12) समेत चार की मौत हो गई और 64 से अधिक लोग झुलस गए। वाराणसी के मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान एक महिला ने दम तोड़ा। हालांकि प्रशासन ने 12 वर्षीय बालक समेत दो की ही मौत की पुष्टि की है। झुलसने वालों में महिलाएं और बच्चे ज्यादा हैं। इन्हें सीएचसी व निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। यहां से 37 लोगों को वाराणसी रेफर कर दिया गया। इनमें 20 की हालत चिंताजनक है। आग इतनी भीषण थी कि लोग सहम हो उठे।

पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही डीएम-एसपी व अन्य अधिकारी और दमकल टीम मौके पर पहुंच गई। डीएम गौरांग राठी और एसपी डॉ. अनिल कुमार मौके पर बचाव कार्य की निगरानी करते और जरूरी निर्देश देते रहे। बाद में एडीजी जोन रामकुमार और विंध्याचल कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र भी पहुंचे। डीएम के मुताबिक, आशंका है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। दमकल टीम ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। औराई-भदोही मार्ग पर नरथुआं स्थित एकता क्लब का पंडाल काफी आकर्षक होने से यहां नवरात्र में भीड़ जुटती है। रविवार रात करीब 8 बजे 150 से अधिक लोग पंडाल में मौजूद थे। लोग आरती में शामिल होकर जयकारा लगा रहे थे। पंडाल में डिजिटल शो भी चल रहा था। इसी दौरान अचानक आग लग गई। जिसे देख वहां भगदड़ मच गई। देखते ही देखते पूरा पंडाल धू-धूकर जलने लगा। मौके पर चीखपुकार मच गई। जिसे जिधर से रास्ता मिला भागने लगा।

मुख्यमंत्री ने ली हादसे की जानकारी

घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 52 एंबुलेंस लगाई गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने झुलसने वालों की संख्या 60 से अधिक बताई है। मृतक अंकुर सोनी की मौत, गांव जेठूपुर औराई का रहने वाला है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो अन्य मृतकों में युवती और एक साल का बच्चा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी से हादसे के बारे में जानकारी ली और झुलसे लोगों के बेहतर इलाज का प्रबंध करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने हादसे के तुरंत बाद राहत कार्य युद्धस्तर पर चलाने के निर्देश दिए। एडीजी जोन रामकुमार ने कहा कि हादसे की जांच के लिए पुलिस-प्रशासन और फोरेंसिक एक्सपर्ट की संयुक्त टीम गठित की जा रही है।

पढ़ें :- Motorola Razr 70 Series लॉन्च: Ultra से Plus तक सब कुछ

घटना के कारण और लापरवाही के आरोपों की जांच की जाएगी। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। घटना की जांच के लिए एडीजी राम कुमार ने चार सदस्य एसआईटी गठित कर दी है। इसमें अपर जिलाधिकारी(वि/रा), अपर पुलिस अधीक्षक, एक्सईएन हाईडिल और फायर सेफ्टी ऑफिसर शामिल हैं।

भदोही हादसे में झुलसे लोगों को इलाज के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर, सर सुंदरलाल चिकित्सालय और कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए विशेष इमरजेंसी वार्ड और डॉक्टरों की टीम तैनात की गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com