मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

Milkipur By-Election Result 2025: मिल्कीपुर उपचुनाव में BJP ने दर्ज की बम्पर जीत, 61 हजार वोटों से जीती

up bureau

अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में BJP ने बंपर जीत दर्ज की है। भाजपा के चंद्रभानु पासवान ने यहां सपा से अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को 61 हजार वोटों से हराया है।

Milkipur By-Election Result 2025: मिल्कीपुर उपचुनाव में BJP ने दर्ज की बम्पर जीत, 61 हजार वोटों से जीती
शेयर करें

अयोध्या। अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में BJP ने बंपर जीत दर्ज की है। भाजपा के चंद्रभानु पासवान ने यहां सपा से अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को 61 हजार वोटों से हराया है। मिल्कीपुर के विधायक अवधेश प्रसाद के अयोध्या से सांसद बन जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी। जिसके बाद यहां पर उपचुनाव हुआ है।

चुनाव परिणाम लूट की राजनीति पर विराम का संकेत

दिल्ली विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश के अयोध्या के मिल्कीपुर उपचुनाव के नतीजों के बाद सीएम योगी ने विरोधियों को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि ये परिणाम झूठ और लूट की राजनीति पर पूर्ण विराम का स्पष्ट संकेत हैं।

केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश को दिया करारा जवाब

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में करारी हार को लेकर अखिलेश यादव के आरोपों का जवाब दिया है। समाजवादी पार्टी प्रमुख ने इसे हेराफेरी, चार सौ बीसी और धांधली की जीत अखिलेश ने बताया था। केशव ने कहा, इनकी गुंडागर्दी, दबंगई सब खत्म हो गई है।समाजवादी पार्टी को हम समाप्तवादी पार्टी बनाकर ही दम लेंगे।

शेयर करें