मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

UP मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव का ऐलान, जानें कब होगा चुनाव ?

up bureau

उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित अयोध्या स्थित मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। मिल्कीपुर सीट पर दिल्ली विधानसभा चुनाव के साथ

UP मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव का ऐलान, जानें कब होगा चुनाव ?
UP मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव का ऐलान, जानें कब होगा चुनाव ?
शेयर करें

अयोध्या। उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित अयोध्या स्थित मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। मिल्कीपुर सीट पर दिल्ली विधानसभा चुनाव के साथ उपचुनाव होगा। ये सीट सपा सांसद अवधेश प्रसाद के विधायकी से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई है। समाजवादी पार्टी ने इस सीट से अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि बीजेपी के तरफ से अभी तक प्रत्याशी के नाम पर कोई फैसला नहीं हो सका है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में तारीखों का ऐलान किया गया। निर्वाचन आयोग के अनुसार मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। इस चुनाव के लिए 10 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी। वहीं 17 जनवरी को नामांकन की आखिरी तारीख होगी। 18 जनवरी तक नामांकन पत्रों की जांच होगी और 20 जनवरी तक नामांकन पत्र वापस लिया जा सकता है।

यूपी की नौ सीटों पर हुए उपचुनाव के बाद अब एक बार फिर से समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। मिल्कीपुर सीट पहले सपा के पास थी, इस सीट से सपा के अवधेश प्रसाद विधायक थे। उनके फैजाबाद से सांसद बनने के बाद ये सीट खाली हो गई। जिसके बाद अब इस सीट पर चुनाव हो रहा है।

शेयर करें