मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
मोदी ने क्वाड को बताया भरोसेमंद साझेदारी, मनीला शिखर सम्मेलन में सहयोग बढ़ाने पर जोर सोनिया गांधी की किताब पर क्यों मचा बवाल? भाजपा और शिवसेना ने कांग्रेस को घेरा यूपी में वोटर लिस्ट पर सियासी घमासान! अखिलेश बोले- एक-एक वोट का हिसाब लिया जाएगा मथुरा में BJP का चुनावी मंथन खत्म, नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र राजभर हुए सीएम योगी की कार्यशैली के मुरीद, बोले- ऐसा मेहनती मुख्यमंत्री नहीं देखा केशव मौर्य के बयान के समर्थन में उतरे अयोध्या के साधु-संत उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेंगे चिराग पासवान यूपी में 13.58 करोड़ मतदाता, महिला वोटरों की संख्या में 10.96 लाख की बढ़ोतरी
उत्तर प्रदेश

आशानुरूप नहीं रहा लोकसभा चुनाव, लेकिन उपचुनाव में सभी सीटों पर खिलेगा कमल : केशव प्रसाद मौर्य

up bureau

देश के सभी राज्यों में योग दिवस के मौके पर जिले से लेकर ग्राम सभा स्तर पर योग शिविर का आयोजन हो रहा है। योग अब भारत का ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया का हिस्सा बन गई है।

आशानुरूप नहीं रहा लोकसभा चुनाव, लेकिन उपचुनाव में सभी सीटों पर खिलेगा कमल : केशव प्रसाद मौर्य
शेयर करें

लखनऊ। देश के सभी राज्यों में योग दिवस के मौके पर जिले से लेकर ग्राम सभा स्तर पर योग शिविर का आयोजन हो रहा है। योग अब भारत का ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया का हिस्सा बन गई है। पूरी दुनिया का कार्यक्रम हो गया है। योग दिवस केवल योग दिवस के लिए नहीं है यह शरीर के स्वास्थ्य के लिए है। बहुत बाल्यावस्था से हम लोग यह कहावत सुनते आ रहे हैं पहला सुख निरोगी काया। निरोगी काया के लिए ध्यान योग व्यायाम आदि करना मानव का धर्म है।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 2025 के कुंभ में अब देरी नहीं है। दुनिया भर से आने वाले कुंभ यात्रियों का प्रयागराज वासी स्वागत करते रहे है। आगामी महाकुंभ के आयोजन में सरकार के स्तर से कोई कमी ना रह जाए हम लोग इसका पूरा ख्याल रखेंगे।

10 सीटों पर खिलेगा कमल

उन्होंने कहा, लोक सभा के चुनाव परिणाम हमारे आशानुरूप नही रहे है लेकिन जहां दस सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव होने है वहां सभी जगह कमल खिलेगा। पेपर लीक मामले में अभी जांच चल रही है उसपर कुछ टिप्पणी करना उचित नहीं है। उसमें लाखों बच्चों का भविष्य जुड़ा हुआ है और जांच एजेंसी अपना जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ इतनी कठोर कार्रवाई होनी चाहिए कि दोबारा कोई बच्चों के भविष्य खिलवाड़ न कर सके

 

 

शेयर करें