1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. Miss India 2022 : सिनी शेट्टी बनी मिस इंडिया 2022, जानें कौन हैं सिनी शेट्टी

Miss India 2022 : सिनी शेट्टी बनी मिस इंडिया 2022, जानें कौन हैं सिनी शेट्टी

मिस इंडिया बनी सिनी शेट्टी को डांस का बेहद शौक है। उन्होंने 4 साल की उम्र से डांस करना शुरू कर दिया था। 14 साल की उम्र तक उन्होंने अरंगत्रम और भरतनाट्यम सिख लिया था।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने 21 साल की उम्र में अपने नाम किया है। सिनी ने 31 कंटेस्टेंट को मात देकर ये खिताब हासिल किया है। वहीं राजस्थान की रूबल शेखावत फर्स्ट रनरअप रहीं, जबकि उत्तर प्रदेश की रहने वाली शिनाता चौहान सेकेंड रनरअप रहीं। ये इवेंट रविवार (3 जुलाई) देर रात मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ। सिनी शेट्टी चार्टेड फाइनेंस एनालिस्ट कोर्स कर रही हैं। सिनी को डांस बेहद पसंद है। सिनी ने 4 साल की उम्र से ही भरतनाट्यम सीखना स्टार्ट कर दिया था। मिस इंडिया के जज पैनल में इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया, डीनो मोरिया, डिजाइनर्स राहुल खन्ना, रोहित गांधी, कोरियोग्राफर श्यामक डावर और क्रिकेटर मिताली राज शामिल हुईं। इनके अलावा कई बाकी बॉलीवुड सेलेब्स भी इवेंट में स्पॉट किए गए।

पढ़ें :- समर वेडिंग ट्रेंड: बॉलीवुड स्टाइल का जलवा

जानते हैं कौन है सिनी शेट्टी?

Miss India 2022 का खिताब हासिल करने वाली सिनी शेट्टी कर्नाटक की रहने वाली हैं। सिनी का जन्म मुंबई में हुआ। लेकिन उन्होंने अपने आपको कर्नाटक से रिप्रेजेंट किया है। क्योंकि वो उनकी नेटिव स्टेट है। सिनी शेट्टी ने अकाउंटिंग और फाइनेंस में बेचलर डिग्री हासिल की है। फिलहाल शेट्टी चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (CFA) का प्रोफेशनल कोर्स कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने मार्केटिंग कंपनी में इंटरनशिप पूरी की है।

पढ़ें :- ईद 2026 पर Salman Khan की धमाकेदार वापसी!

मिस इंडिया बनी सिनी शेट्टी को डांस का बेहद शौक है। उन्होंने 4 साल की उम्र से डांस करना शुरू कर दिया था। 14 साल की उम्र तक उन्होंने अरंगत्रम और भरतनाट्यम सिख लिया था।

सिनी शेट्टी का पढ़ाई से हटकर कला के क्षेत्र में भी काफी इंट्रस्ट रहा है। इससे पहले उन्होंने कई मिस टैलेंट के खिताब जीते हैं। ये खिताब उन्होंने 14 साल की उम्र में स्टेज शोज में अपना डांस परफॉर्म कर हासिल किए हैं।

मिस इंडिया सिनी ने बताया कि वो प्रियंका चोपड़ा की बहुत बड़ी फैन हैं। प्रियंका ने उनसे एक बार कहा था कि किसी भी एक ग्लास में सिकुड़कर नहीं बैठना चाहिए, बल्कि उस ग्लास की दीवार को तोड़कर बाहर निकलना चाहिए। प्रियंका चोपड़ा की इस बात से सिनी काफी ज्यादा प्रेरित हुईं।

पढ़ें :- विश्व में बढ़ते युद्ध: कब थमेगा ये संघर्ष?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com