1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. ED ने सत्येंद्र जैन के दो करीबियों को किया गिरफ्तार

ED ने सत्येंद्र जैन के दो करीबियों को किया गिरफ्तार

Money Laundering Case : ED ने सत्येंद्र जैन के दो करीबियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को सीबीआई द्वारा दर्ज एफआरआई में भी आरोपी बनाया गया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 1 जुलाई 2022। Money Laundering Case : दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के दो करीबियों को ईडी की टीम ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार वैभव जैन और अंकुश जैन के खिलाफ सीबीआई ने एफआरआई दर्ज की है। ईडी की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है, अब आगे इन्हें विशेष अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।

पढ़ें :- 10 साल में 70 प्रतिशत रेलवे नेटवर्क के विद्युतीकरण का कार्य पूरा किया, ऐतिहासिक उपलब्धि : PM मोदी

सूत्रों के अनुसार सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद से ही दोनों ही व्यक्तियों से लगातार पूछताछ की जा रही थी। आरोप है कि ये दोनों ही ईडी की जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में इन लोगों की अहम भूमिका बताई जा रही है। साथ ही इस मामले में कोलकाता की शैल कंपनियों के जो भूमिका सामने आई है उसमें भी इन दोनों ही शख्स के संबंध होने की संभावना जताई जा रही है।

ईडी को नए खुलासे की उम्मीद

इसके साथ ही शैल कंपनियों के जरिए आए धन से दिल्ली में खरीदी गई संपत्ति के मामले में भी इन लोगों का महत्वपूर्ण रोल बताया जा रहा है। ईडी के आला अधिकारी ने बताया कि बीती 6 जून को इस मामले में जो छापेमारी की गई थी उसमें भी इन लोगों के यहां से नकदी आदि बरामद हुई थी। ईडी इन दोनों से जानना चाहता है कि कोलकाता की शैल कंपनियों को जो नगदी दी गई वह किस ने किस रूप में पहुंचाई और उस नगदी का सत्येंद्र जैन से क्या लेना देना था। यह दोनों आरोपी सत्येंद्र जैन के बेहद करीबी बताए जाते हैं।

पढ़ें :- संसद में अटका महिला आरक्षण कानून, लाल किले से PM मोदी की अपील- सभी दल मिलकर दूर करें अड़चन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com