1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 29 से होगा शुरू, अधिसूचना हुई जारी

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 29 से होगा शुरू, अधिसूचना हुई जारी

राज्यपाल रमेश बैस के बाद सचिवालय मंत्रिमंडल व निगरानी विभाग द्वारा मानसून सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

झारखंड, 15 जुलाई 2022। Jharkhand News : झारखंड विधानसभा का मानसूत्र सत्र 29 जुलाई से शुरु होने जा रहा है। कैबिनेट बैठक मानसूत्र सत्र आउट करने को लेकर प्रस्ताव पर अनुमोदन भी मिल जाएगा। इस बार झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 29 से 5 अगस्त तक चलेगा। इस सत्र की अधिसूचना रमेश बैस द्वारा जारी कर दी गई है।

पढ़ें :- रांची में परिसीमन के विरोध में आदिवासी महाजुटान, मोरहाबादी मैदान में उमड़ा जनसैलाब
इस बार मानसूत्र सत्र में 1 अगस्त को मौजूदा वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट भी पेश किया जाएगा। इसके बाद 2 अगस्त को वित्तीय वर्ष के अनुपूरक बजच पर बहस होगी, प्रश्नकाल भी रखा जाएगा। इसके अलावा विनियोग विधेयक भी रखा जाएगा। 3 अगस्त से 5 अगस्त के बीच पहली पाली में प्रश्नकाल तो दूसरी पाली में विधेयक पेश किये जाएंगे। अंतिम दिन यानी 5 अगस्त को गैर सरकारी संकल्प भी जाए जाएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com