1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊः सात अगस्त से शुरू हो रहा विधानभवन का मानसून सत्र,  डिजिटल कॉरिडोर का किया उद्घाटन  

लखनऊः सात अगस्त से शुरू हो रहा विधानभवन का मानसून सत्र,  डिजिटल कॉरिडोर का किया उद्घाटन  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को विधान भवन के प्रथम तल पर बने डिजिटल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने द्वितीय तल पर नवीनीकृत गैलरी और भाजपा विधानमंडल दल कार्यालय कक्ष का भी उद्घाटन किया।

By Rakesh 

Updated Date

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को विधान भवन के प्रथम तल पर बने डिजिटल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने द्वितीय तल पर नवीनीकृत गैलरी और भाजपा विधानमंडल दल कार्यालय कक्ष का भी उद्घाटन किया।

पढ़ें :- कभी यूपी में निवेश से कतराते थे उद्योगपति, आज 50 लाख करोड़ के प्रस्ताव : CM योगी

इस मौके पर सीएम योगी ने ‘उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना का एक वर्ष’ नामक पुस्तक का विमोचन भी किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना और संजय निषाद आदि रहे।

सदन में स्वस्थ चर्चा से होता है प्रदेश का विकास और जनसमस्याओं का समाधान 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को विधानसभा में सर्वदलीय बैठक की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सदन में स्वस्थ चर्चा से प्रदेश का विकास और जनसमस्याओं का समाधान होता है। उन्होंने सभी दलों से सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने के लिए सहयोग करने की अपेक्षा की।

उन्होंने कहा कि सात अगस्त से शुरू हो रहे मानसून सत्र का आयोजन संसदीय मर्यादाओं के अनुरूप होना चाहिए। सदन एक सार्थक चर्चा का माध्यम होता है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि सदस्य सदन में केवल हाजिरी न लगाएं बल्कि सदन में उपस्थित भी रहें, जिससे प्रदेश का विकास हो सके। सदन में जनहित में सामूहिक चर्चा करनी चाहिए।

पढ़ें :- अपराधी कितना भी डीप फेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com