मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व के एक युवा बाघ का शिकारियों ने शिकार कर दिया है. शिकार करने का तरीका बेहद डरावना है. विक्रमपुर गांव के पास बाघ फांसी के फंदे पर लटका मिला है. बाघ के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया है.
पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी
घटना उत्तर वन मंडल क्षेत्र के पन्ना रेंज के लक्ष्मीपुर से विक्रमपुर के जंगल की है. यहां पर अज्ञात शिकारियों ने शिकार करके बाघ को मार दिया है. अज्ञात शिकारियों ने बाघ को पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका दिया है. जानकारी के लगते ही वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंच चुके हैं.
छतरपुर सीसीएफ संजीव झा ने बताया कि मामले की जांच बारीकी से करवाई जा रही है। सतना और पन्ना की डॉग स्क्वायड टीम ने मौके पर आकर जांच की है। हम शिकारियों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं
इससे पहले 10 नवंबर को भी यहां बाघिन पी-213 (63) की मौत हो गई थी. बाघिन पी-213 (63) की उम्र 3 साल थी. गश्ती के दौरान टाइगर रिजर्व की टीम को अमानगंज बफर की बीट रमपुरा में बाघिन मृत मिली थी.
9 जून को भी यहां एक बाघ मृत मिला था. पी-111 नाम के इस बाघ की उम्र लगभग 13 साल थी. वन गश्ती दल को पन्ना-कटनी राज्य राजमार्ग पर बाघ का शव मिला था. यह बाघिन टी-1 की संतान था.