मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

लिफ्ट में पालतू कुत्ते ने बच्ची पर किया हमला, जख्मी

HO BUREAU

नोएडा में कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सेक्टर 107 स्थित लोटस 300 सोसायटी के लिफ्ट में एक बच्ची पर पालतू कुत्ते ने अटैक कर उसे घायल कर दिया। यह घटना लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक बच्ची अकेली लिफ्ट में है।

शेयर करें

नोएडा। नोएडा में कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है।  सेक्टर 107 स्थित लोटस 300 सोसायटी के लिफ्ट में एक बच्ची पर पालतू कुत्ते ने अटैक कर उसे घायल कर दिया। यह घटना लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक बच्ची अकेली लिफ्ट में है।

दरवाजा खोलने पर एक कुत्ता भाग कर आता है और लड़की के हाथ को काट लेता है। बच्ची की मां मोनिका अग्रवाल बताती हैं कि घटना 3 मई की है, जब उनकी बच्ची पर पालतू कुत्ते ने अटैक किया था। बच्ची रोती हुई घर पहुंची थी और उसने घटना के बारे में बताया था। बच्ची की मां की तरफ से इस घटना की शिकायत नोएडा प्राधिकरण और पुलिस में की गई है।

शेयर करें