मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

मुकेश सहनी ने संजय जायसवाल पर निशाना साधा, कही ये बात, पढ़ें

इंडिया वॉइस

मुकेश सहनी ने कहा कि संजय जायसवाल को यह भी बताना चाहिए कि वे चिकित्सक का पेशा छोडकर पहले राजद में और अब भाजपा में क्यों आए है। सहनी ने कहा कि भाजपा को यह भी बताना चाहिए कि आखिर एनडीए के साथी उन्हें छोडकर क्यों चले जा रहे हैं।

शेयर करें

मुकेश सहनी ने संजय जायसवाल पर निशाना साधा, कहा कि संजय जायसवाल को यह भी बताना चाहिए कि वे चिकित्सक का पेशा छोडकर पहले राजद में और अब भाजपा में क्यों आए है। सहनी ने कहा कि भाजपा को यह भी बताना चाहिए कि आखिर एनडीए के साथी उन्हें छोडकर क्यों चले जा रहे हैं।

सहनी ने कहा है कि जिनके घर खुद शीशे के होते हैं वह दूसरे पर पत्थर नहीं चलाते हैे। उन्होंने कहा कि अगर राजनीति में आकर समाजसेवा करना खोखा बटोरना है, तो यह गलती मैं अपने समाज की तरक्की के लिए बारबार करूंगा।

उन्होंने कहा कि कभी चिराग कभी ओवैसी और कभी बसपा के बैसाखी के सहारे चुनाव लड़ने वाले दूसरे पर कीचड़ उछालते हैं तो हंसी आती है। साथ ही सहनी ने बीजेपी को एक चुनौती भी दे दी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी पैसा देकर विधायक खरीद सकती हैं, लेकिन अभी तक वो टकसाल नहीं बना जो ’सन ऑफ मल्लाह’ को खरीद सकता है। मुकेश सहनी ने विधानसभा चुनाव में बीजेपी को धुल चटाने की बात कही है।

आपको बता दें, संजय जायसवाल ने मुकेश सहनी पर तंज कसते हुए कहा था कि कुढ़नी उपचुनाव में अभी विपक्षी दलों द्वारा गिड़गिड़ाने की प्रतियोगिता चलेगी। मुकेश सहनी नीतीश कुमार के सामने गिड़गिड़ाऐंगे कि किस तरह उन्होंने भाजपा के कोटे मे मंत्री रहने के बावजूद नीतीश कुमार के आदेश पर भाजपा को नुकसान पहुंचाने का काम किया था।

नीतीश कुमार राजद के सामने गिड़गिड़ाऐंगे कि हमारी प्रतिष्ठा रखने के लिए यह सीट हमें दे दी जाए नहीं जो बिहार की जनता के सामने हमारा मुंह दिखाना मुश्किल हो जाएगा। फिर सब तेजस्वी यादव की दया का इंतजार करेंगे। हो सकता है कि समझौता फार्मूला के तहत दोनों मुकेश सहनी को लड़ाने पर तैयार हो जाएं।

यह भी हो सकता है कि राजद दयावश जदयू को दे देगी। इस हालत में मुकेश सहनी 4.5 खोखा लेकर भाजपा विरोधी शक्तियों को एकजुट करने के लिए चुनाव से हट जाएंगे। वैसे साहनी को यह ऑफर राजद भी दे तो थोड़ा नाटक जरूर करेंगे पर परहेज नहीं करेंगे। चुनाव लड़ना अपनी जगह है और मुंबई से बिहार आकर एक अच्छे व्यवसाई की तरह शुरुआत में पैसे लगाकर पैसे बनाना अपनी जगह

 

टैग: news
शेयर करें